बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का स्लिम फिगर हो या जरीन खान का वेट लॉस का राज पिलाटे है। अमेरिकी और यूरोपीय देशों में लोकप्रिय पिलाटे आज न सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और डांस शो में लोकप्रिय है बल्कि जिम में भी इसे वजन घटाने, लचीलेपन और फिगर बनाने के लिए बेहतरीन वर्कआउट माना जा रहा है।
अगर आप भी अपने शरीर को लचीला और छरहरा बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो पिलाटे आपके लिए दिलचस्प और बेहतरीन वर्कआउट हो सकता है।
पिलाटे के फायदे
- शरीर की बनावट सुधारने में उपयोगी है यह एक्सरसाइज।
- चोट से उबरने के लिए इस एक्सरसाइज को करने से बहुत फायदा मिलता है।
- पेट के निचले हिस्से को शेप में रखने के लिए भी यह एक्सरसाइज प्रभावी है।
- थोड़े से बदलाव के साथ पिलाटे करना गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायजेमंद है।
- वजन घटाने और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए पिलाटे अच्छी एक्सरसाइज है।
'सिक्स पिलाटे' सिद्धांत
'सिक्स पिलाटे' सिद्धांत के अंदर छह हिस्सों पर फोकस किया जाता है - केंद्र बिंदु, निसंत्रण, गति, श्वास, शुद्धता और एकाग्रता।
इस सिद्धांत का उद्देश्य है - क्वांटिटी पर क्वालिटी का महत्व। इसे बार-बार दोहराने के बजाय हर मूव को सावधानीपूर्वक करना ज्यादा जरूरी है।
मैट एक्सरसाइज
पिलाटे एक्सरसाइज जमीन पर मैट बिछाकर होती है इसलिए इसे मैट एक्सरसाइज कहना गलत नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप किसी ट्रेनर की मदद से पिलाटे की शुरुआत करें। चाहें तो इंटरनेट पर भी पिलाटे सीख सकते हैं। समय और प्रैक्टिस के साथ-साथ इस एक्सरसाइज का स्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
ध्यान रखें
पिलाटे का अभ्यास किसी प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें। गलत स्ट्रेच आपके ज्वाइंट्स और मांसपेशियों के लिए भारी हो सकते हैं।