बच्चे ब्रश नहीं करते हैं तो अपनाएं ये तरीके
आमतौर पर देखा गया है बच्चे ब्रश नहीं करते हैं, जिस वजह से बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका बच्चा भी ब्रश नहीं करता है तो आजमाएं ये तरीका....
- खेल- खेल में बच्चों को ब्रश कराने का प्रयास करें, धीरे-धीरे ब्रश करना उनकी आदत में शामिल हो जाएगा।
- कई पैरेंट्स बच्चों को दो बार ब्रश करने के लिए बोलते हैं पर खुद ऐसा नहीं करते हैं, अगर आपको बच्चे में ये आदत विकसित करनी है तो सबसे पहले खुद ऐसा करें। आपको देख आपके बच्चे भी ऐसा करने लगेंगे।