फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक से ब्रश नहीं करते हो कमजोर हो सकती है आपकी इम्यूनिटी, संक्रमण का खतरा

Wed, 20 May 2020 05:10 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना से बचने का एक तरीका है अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाया जाए। जिस तरह से लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हमें और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। डॅाक्टर हमें दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दो बार ब्रश करने से कैविटी का खतरा कम हो जाता है, मुंह से बदबू भी नहीं आती है और कई बीमारियों से बचा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि ठीक से ब्रश नहीं करने का प्रभाव हमारी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
रोज ब्रश नहीं करने से हो सकती है परेशानी
  • रोज ब्रश नहीं करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। जो लोग नियमित तौर पर ब्रश नहीं करते हैं उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। जिस वजह से दांत खराब होने के साथ-साथ कई और बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं नियमित तौर पर ब्रश करने की आदत डाल लें।
 
विज्ञापन

3 of 6
tooth brush - फोटो : social media
किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा
  • ब्रश ठीक से नहीं करने से सिर्फ व्यस्क लोगों को खतरा नहीं है, इसका उतना ही खतरा छोटे बच्चों को भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार आज के समय में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में दांत खराब होने की समस्या अधिक होने लगी है। 

 

4 of 6
- फोटो : getty images
 दो बार ब्रश करना जरूरी
  • दिन में दो बार ब्रश करने से आपके दांतों में कोई समस्या नहीं आएगी और आपका इम्यून सिस्टम भी ठीक से काम करेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
इन बातों का ध्यान रखें
  • ब्रश करने के लिए साफ- स्वच्छ पानी का उपयोग करना चाहिए।
  • समय-समय पर ब्रश को बदलते रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चे ब्रश नहीं करते हैं तो अपनाएं ये तरीके

आमतौर पर देखा गया है बच्चे ब्रश नहीं करते हैं, जिस वजह से बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका बच्चा भी ब्रश नहीं करता है तो आजमाएं ये तरीका....
  • खेल- खेल में बच्चों को ब्रश कराने का प्रयास करें, धीरे-धीरे ब्रश करना उनकी आदत में शामिल हो जाएगा।
  • कई पैरेंट्स बच्चों को दो बार ब्रश करने के लिए बोलते हैं पर खुद ऐसा नहीं करते हैं, अगर आपको बच्चे में ये आदत विकसित करनी है तो सबसे पहले खुद ऐसा करें। आपको देख आपके बच्चे भी ऐसा करने लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें