कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस समेत दुनिया के कई देश इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। भारत समेत कई देशों के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर शोधरत हैं। वहीं दूसरी ओर इसकी दवा तैयार करने में भी दुनियाभर की कई कंपनियां लगी हुई है। हालांकि अबतक इसका कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया है। पहले से उपलब्ध कुछ दवाओं का इस्तेमाल कोरोना के इलाज में किया जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों फैबिफ्लू, डेक्सामेथासोन जैसी कुछ दवाओं को भी डॉक्टरों की निगरानी में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। अब कोरोना की एक नई दवा सामने आई है, जो मरीज के शरीर में कोरोना वायरस को संख्या बढ़ाने से रोकेगी। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में: