फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: नाक के जरिए दी जाएगी चीन की यह कोरोना वैक्सीन, जानें इसके बारे में सबकुछ

Fri, 11 Sep 2020 03:39 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरहों के शोध लगातार चल रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का प्रभाव देश-दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरहों के शोध लगातार चल रहे हैं। कोरोना वैक्सीन में आने में अभी समय लग सकता है। इस बीच चीन ने अपनी पहली नेजल यानी नाक के जरिए दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को अनुमति दे दी है। वैक्सीन बनाने में कई देश लगे हुए हैं, परंतु सफलता अभी तक किसी को हासिल नहीं हुई है। चीन की इस वैक्सीन का ट्रायल कुछ समय बाद शुरू कर दिया जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से चीन की इस वैक्सीन के बारे में सबकुछ बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए नाक के जरिए दी जाने वाली चीन की इस वैक्सीन के बार में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 6
चीन ने नाक के जरिए दी जाने वाली इस वैक्सीन के ट्रायल को अनुमति दे दी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
नेजल वैक्सीन के ट्रायल को अनुमति
  • चीन ने नाक के जरिए दी जाने वाली इस वैक्सीन के ट्रायल को अनुमति दे दी है। इस वैक्सीन के पहले फेज का ट्रायल नवंबर में शुरू हो जाएगा। चीन की ये वैक्सीन कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है।






 
विज्ञापन

3 of 6
नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नाक के जरिए दी जाने वाली चीन की इस वैक्सीन को यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग, शियामेन यूनिवर्सिटी और बीजिंग की वान्ताई बायोलॉजिकल फॉर्मेसी मिलकर तैयार कर रही हैं।

4 of 6
इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए 100 वॉलंटियर्स तैनात किए जा रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
100 वॉलंटियर्स तैनात किए जा रहे हैं
  • इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए 100 वॉलंटियर्स तैनात किए जा रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता यूएन क्वोक-युंग का कहना है कि इस वैक्सीन का ट्रायल तीन फेज में किया जाएगा, जिसमें करीब एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
नाक के जरिए वैक्सीन देना फायदेमंद हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नाक से वैक्सीन देना कितना कारगर होता है
  • कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव और तुरंत असर के लिए नाक के जरिए वैक्सीन देना फायदेमंद हो सकता है। नाक के जरिए वैक्सीन देने से ये सीधे कोरोना वायरस पर अटैक करेगी और उसे समाप्त करने में सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना की वैक्सीन नाक के जरिए देने में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
पहले भी किए जा चुके हैं अध्ययन
  • ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में ये दावा किया है कि कोरोना की वैक्सीन नाक के जरिए देने में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों के मुताबिक भी कोरोना से लड़ने के लिए दवाई को सीधे फेफड़ों में डालना ज्यादा सही तरीका हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें