फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं तो बरतें ये सावधानी

Thu, 18 Jun 2020 05:14 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
स्वस्थ रहने के लिए वॅाक करना महत्वपूर्ण है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए वॅाक करना महत्वपूर्ण है, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से वॅाक करते समय बहुत सी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ समय से देश में लॅाकडाउन था, जिस वजह से लोग घरों से बाहर नहीं जा सकते थे।

अब लॅाकडाउन में ढील दी जाने लगी है और लोग घरों से बाहर निकलने लगे। अब काफी संख्या में लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं। इस समय मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जाना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अभी भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अगर आप भी इस समय मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं तो अपना विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • बीमार व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें
कोरोना वायरस का संक्रमण उन लोगों को आसानी से हो सकता है जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं। कई शोधों के अनुसार बुर्जुग व्यक्तियों, डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमण आसानी से हो सकता है।

ऐसे व्यक्तियों को मॉर्निंग और इवनिंग वॉक की सलाह दी जाती हैं, लेकिन इस वक्त अगर आप मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं तो अपना विशेष ध्यान रखें। कुछ सावधानियां बरतने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

आइए जानते हैं मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करते समय क्या सावधानी बरतने की आवश्यकता है...

 
विज्ञापन

3 of 10
वॅाक करते समय कम से कम 12-20 फीट की दूरी रखना जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कम से कम 12-20 फीट की दूरी रखें
कोरोना से बचने के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार कम से कम 6 फीट की दूरी रखने को कहा गया है, परंतु वॅाक करते समय कम से कम 12-20 फीट की दूरी रखना जरूरी है, क्योंकि वॅाक,साइकिलिंग, जॉगिंग करते समय ड्रॉप्लेट्स अधिक दूरी तक ट्रेवल कर सकते हैं।

एक अध्ययन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वॅाक करता है तो ड्रॉप्लेट्स के 16 किमी तक ट्रेवल करने की संभावना रहती है। इसलिए ध्यान रखें कि आपको कम से कम 12-20 फीट की दूरी बनाकर रखनी है।


 

4 of 10
वॅाक करते समय हम ऑडियो प्रोडक्टस का इस्तेमाल न करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • वॅाक करते समय ध्यान रखें
कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि वॅाक करते समय हर बात का ध्यान रखा जाए। बहुत से लोग वॅाक करते समय हम ऑडियो प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। इस समय ऐसा न करें क्योंकि अक्सर हम संगीत की धून में खो जाते हैं, जिस वजह से दूरी का ध्यान भी नहीं रहेगा और हम अपने रनिंग पथ से भी भटक सकते हैं।

इस समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आपने वॅाक करते समय किसी और के रनिंग पथ में नहीं चलना है। अपना एक अलग पथ निर्धारित कर उसी में चलें। हमेशा उस रास्ते को ही चुने जिसमें कम लोग वॅाक कर रहें हो।

 
विज्ञापन

5 of 10
वॅाक करते समय मास्क न पहनें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
मास्क न पहनें
  • वॅाक करते समय मास्क न पहनें। मास्क पहनने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। वॅाक, जॉगिंग या दौड़ते समय शरीर को ऑक्सीजन की आवश्यकता अधिक होती है। इस समय अगर आप मास्क पहन लेंगे तो आपको सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी, जिस वजह से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा।

 
विज्ञापन

6 of 10
इस समय भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना ठीक नहीं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें
  • वॅाक के लिए उन स्थानों पर जाना ठीक है जहां पर अधिक भीड़- भाड़ न हो। अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से कोरोना वायरस से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
पार्क में लोग आपके पास आते हैं तो उस समय मास्क पहन लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
लोग आपके पास आएं तो करें ये काम
  • वॅाक करते समय अगर लोग आपके पास आते हैं तो उनसे पूरी दूरी बना लें। उस समय वॅाक से थोड़ा ब्रेक ले लें और मास्क पहन लें। वॅाक करने के तुरंत बाद मास्क न पहनें, कुछ देर रुकने के बाद ही मास्क पहनें। वॅाक करते समय हार्ट बीट तेज हो जाती है। जब  हार्ट बीट सामान्य हो जाए,तब ही मास्क पहनें।

 

8 of 10
पार्क में किसी भी चीज को न छूएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
किसी भी चीज को छूने से बचें
  • जब आप वॅाक के लिए घर से बाहर जाते हैं तो किसी भी चीज को न छूएं। इस समय पार्क में लगे बेंचेस में बैठना भी सुरक्षित नहीं। अगर आप किसी चीज को छू लेते हैं तो तुरंत साबुन और पानी से हाथ धो लें। अगर पानी और साबुन न हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

 

9 of 10
फास्ट रनिंग करने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फास्ट रनिंग न करें
  • इस समय फास्ट रनिंग न करें। आप अगर फास्ट रनर भी हैं तो फिर भी आपको फास्ट रनिंग न करने की सलाह दी जाएगी। फास्ट रनिंग करने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा। 

 
विज्ञापन

10 of 10
वॅाक करते समय उचित दूरी न बना पाएं तो घर में ही रहें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उचित दूरी का पालन हो पाए तब ही जाएं वॅाक पर
  • कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए जा सके। अगर आप वॅाक करते समय दूसरे लोगों से उचित दूरी बना पाएं, तब ही वॅाक के लिए जाएं। अगर ऐसा संभव नहीं तो घर में रहकर ही योग या एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें