फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल, इंफेक्शन का खतरा होगा कम

Sun, 23 Aug 2020 06:50 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सेहतमंद रहने के लिए लंग्स का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सेहतमंद रहने के लिए लंग्स का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। लंग्स का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। कोरोना संक्रमण के दौर में लंग्स का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। लंग्स के स्वस्थ रहने पर संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। लंग्स का ख्याल रखने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। डाइट में इन चीजों को शामिल करने से लंग्स स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं लंग्स को स्वस्थ रहने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में पेपरमिंट टी को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पेपरमिंट टी
  • लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में पेपरमिंट टी को शामिल करना चाहिए। पेपरमिंट टी का सेवन करने से लंग्स की सफाई हो जाती है और लंग्स हेल्दी रहते हैं। लंग्स को इंफेक्शन से लड़ने के लिए मजबूत बनाने के लिए आप दिन में एक से दो बार पेपरमिंट टी का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फेफड़ो को स्वस्थ रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ग्रीन टी
  • फेफड़ो को स्वस्थ रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी में पॉलिफेनॉल्स और ऐंटिइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो वायरस से लड़ने में सहायक होती हैं। ग्रीन टी का सेवन करने से लंग्स स्वस्थ रहते हैं।

4 of 5
शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शहद
  • शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहद में ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। फेफड़े को मजबूत बनाए रखने के लिए शहद का सेवन करना चाहिए। शहद लंग्स को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
  • हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी लंग्स को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। सीने में भारीपन, जकड़न, सूजन, सांस लेने में दिक्कत की समस्या होने पर हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आगे पढ़ें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें