फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों से पहचान सकते हैं अवसाद से घिरे व्यक्ति को, जानिए डिप्रेशन के बारे में जरूरी बातें

Sun, 23 Aug 2020 06:00 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अवसाद में रहने की वजह से व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना काल में अवसाद की वजह से बहुत से लोगों ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। आमतौर पर बहुत से लोग अवसाद की वजह से आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण भी अवसाद ही बताया जा रहा है। अभी भी सुशांत की मौत की जांच चल रही है। आज हम आपको अवसाद के बारे में बताएंगे। अवसाद बहुत ही खतरनाक होता है। अवसाद में रहने की वजह से व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं डिप्रेशन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
अवसाद से घिरे व्यक्ति का मूड काफी लो रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • अवसाद से घिरे व्यक्ति के लक्षण
मूड लो रहता है दिमाग में निगेटिव बातें ही चलती हैं
  • अवसाद से घिरे व्यक्ति का मूड काफी लो रहता है और उसके दिमाग में हमेशा निगेटिव बातें ही चलते रहती हैं। अवसाद से घिरे व्यक्ति को कुछ भी पॉजिटिव नहीं दिखाई देता है।
विज्ञापन

3 of 10
अवसाद से घिरे व्यक्ति को किसी भी चीज का सॉल्यूशन नजर नहीं आता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
किसी भी चीज का सॉल्यूशन नजर नहीं आता है
  • अवसाद से घिरे व्यक्ति को किसी भी चीज का सॉल्यूशन नजर नहीं आता है। डिप्रेशन में व्यक्ति को हर काम बुरा लगता है और अच्छाई की तरफ दिमाग नहीं जाता है।

4 of 10
डिप्रेशन में व्यक्ति को आसपास रहने वाले लोगों से भी नफरत होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हर व्यक्ति बुरा लगने लगता है
  • डिप्रेशन में व्यक्ति को आसपास रहने वाले लोगों से भी नफरत होने लगती है। उसे लगता है सब उसके बारे में बुरा ही सोचते हैं। ऐसा व्यक्ति को खुद को अकेला महसूस करने लगता है।
विज्ञापन

5 of 10
अवसाद से घिरा व्यक्ति किसी पर भी विश्वास नहीं करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विश्वास नहीं करता है
  • अवसाद से घिरा व्यक्ति किसी पर भी विश्वास नहीं करता है। डिप्रेशन में व्यक्ति को लगता है कि उसका अपना कोई भी नहीं है और सब उसे धोखा ही देंगे।
विज्ञापन

6 of 10
डिप्रेशन में व्यक्ति दूसरों के बारे में अधिक सोचने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
दूसरों के बारे में सोचना
  • डिप्रेशन में व्यक्ति दूसरों के बारे में अधिक सोचने लगता है और दूसरे व्यक्तियों में कमी निकालने लगता है। अवसाद से घिरे व्यक्ति के मन में ये ही चलता रहता है कि लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
अवसाद से घिरा व्यक्ति किसी से भी अपनी बातें शेयर नहीं करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बातें शेयर नहीं करता है
  • अवसाद से घिरा व्यक्ति किसी से भी अपनी बातें शेयर नहीं करता है। डिप्रेशन में व्यक्ति अपनी बातों को छिपाना शुरू कर देता है।

8 of 10
अवसाद से घिरा व्यक्ति गलतियों से बाहर नहीं निकल पाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गलतियों से बाहर नहीं निकल पाता है
  • गलतियां जीवन में सबसे होती हैं और गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही जीवन है। अवसाद से घिरा व्यक्ति गलतियों से बाहर नहीं निकल पाता है। डिप्रेशन में व्यक्ति अपनी पुरानी गलतियों के बारे में ही सोचता रहता है।

9 of 10
अवसाद से घिरा व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के बाद भी अपने आप को बीमार बताता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खुद को अस्वस्थ बताते हैं
  • अवसाद से घिरा व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के बाद भी अपने आप को बीमार बताता है। डिप्रेशन में व्यक्ति को ऐसा लगता है कि वो शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं है।
विज्ञापन

10 of 10
डिप्रेशन में व्यक्ति की याददाशत कमजोर होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
याददाशत कमजोर हो जाती है
  • डिप्रेशन में व्यक्ति की याददाशत कमजोर होने लगती है। अवसाद से घिरे व्यक्ति बहुत जल्दी-जल्दी चीजों को भूल जाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें