बच्चे को डायपर पहनाने के बाद ध्यान रखें की तुरंत गीला होने के बाद बदल दें
- फोटो : file photo
बच्चे को डायपर पहनाने के बाद ध्यान रखें की तुरंत गीला होने के बाद बदल दें क्योंकि ज्यादा गीले डायपर से बच्चे को रैशेज हो सकते हैं। अगर आप डायपर की जगह कपड़े का इस्तेमाल करते हैं तो गीला होते ही उसे बदल दें।
नवजात शिशु को हर दिन नहलाना अच्छी बात नहीं हैं। रोज-रोज नहलाने से उनकी स्किन ड्राई हो सकती है। कोशिश करें सप्ताह में दो दिन ही नहलाएं। बाकी दिन आप चाहें तो उन्हें स्पंज बाथ करा सकती हैं। साथ ही ज्यादा गर्म पानी या ज्यादा ठंड़ा पानी से ना नहलाएं नर्मल पानी से ही नहलाएं।
बच्चों का गर्भनाल लगभग 2-3 सप्ताह में गिरता है। ऐसे में आप उसका पूरा ध्यान रखें। उसे ज्यादा ढ़ककर ना रखें। उसके आस-पास को साफ करके रखें, क्योंकि बैक्टीरिया होने का डर होता है।
नवजात शिशु को नहलाने के बाद तुरंत बाल सुखाना जरूरी होता है। सॉफ्ट तौलिए से बाल सुखाए। इसके बाद तुरंत स्कैलप पर बेबी आयल लगाकर मसाज करें।