फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान ने किया था 30 किलो वजन कम, इस डाइट को करती हैं फॉलो

Thu, 17 Jan 2019 01:51 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
23 साल की सारा अली खान अपने दो फिल्मों से बॉलीवुड में धमाल मचा चुकी हैं - फोटो : file photo
विज्ञापन

23 साल की सारा अली खान अपनी दो फिल्मों से बॉलीवुड में धमाल मचा चुकी हैं। पहले केदारनाथ फिर बाद में सिम्बा दोनों फिल्मों के सफलता के बाद सारा की एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता नजर आ रहा है। सारा अपने कपड़ों और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक समय ऐेसा था जब सारा का वजन 96 किलो हुआ करता था। उस वक्त सारा पीसीओएस नाम की बीमारी से पीड़ित थीं। 

विज्ञापन

अब सारा का नाम बॉलीवुड के सबसे फिट एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है - फोटो : instagram
सारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में एंट्री लेने से पहले मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। अब सारा का नाम बॉलीवुड के सबसे फिट एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है। सारा अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं। जब सारा से उनके सीक्रेट डाइट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल जिस डाइट को फॉलो कर रही हूं उसमें हर दिन एक चीज को तीन बार खानी होती है। जो चिकन और एग्स होता है। दरअसल, सारा अली खान ब्रिटिश सिंगर और मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम की डाइट फॉलो करती हैं। 

इस डायट से पहले सारा ने वजन कम करने के लिए कीटो डायट का सहारा लिया था - फोटो : instagram
बता दें इस डाइट से पहले सारा ने वजन कम करने के लिए कीटो डाइट का सहारा लिया था लेकिन उन्हें इस डाइट से कुछ फायदा नहीं हुआ फिर उन्होंने इस डाइट को फॉलो करना बंद कर दिया। वजन कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कुछ लोग सोचते हैं कि रातों-रात हम स्लिम नजर आने लगेंगे तो ऐसे लोगों को मैं बताना चाहती हूं कि बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता। 

 

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इससे बेहतर आइडिया आपके लिए कोई और नहीं हो सकता आप हर रोज एक ही चीज को दिन में तीन बार खाएं यह आपके लिए अच्छा टैक्टिक्स हो सकता है। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में फर्क नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान 
इस डाइट से आपकी कैलरी तो घटती है लेकिन शरीर के  मेटाबॉलिज्म पर इसका असर बहुत पड़ता है इसलिए एक खाने पर ज्यादा समय तक निर्भर ना रहें।


जब हम एक ही चीज हर दिन खाने लगते हैं तो हमारा मन उससे भर जाता है और हमारे शरीर में अनोरेक्सिया का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है।


ऐसे डाइट प्लान से आपका वजन तो कम हो जाएगा लेकिन एक समय बाद आपके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए ऐसे डाइट को ज्यादा समय तक फॉलो ना करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें