फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद पूरी न होने की वजह से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, इम्यून सिस्टम भी होने लगता है कमजोर

Sat, 15 Aug 2020 03:09 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने की वजह से गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आज के समय में बहुत से लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। अनिद्रा की समस्या की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे नींद पूरी न होने की वजह से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है....
विज्ञापन

2 of 9
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना भी बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है
  • नींद पूरी न होने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। इस समय लोग इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 9
नींद पूरी न होने की वजह से वजन भी बढ़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वजन बढ़ने लगता है
  • नींद पूरी न होने की वजह से वजन भी बढ़ने लगता है। अगर आप पर्यापत मात्रा में नींद नहीं लेंगे तो आपको भूख भी अधिक लगने लगेगी, जिस वजह से वजन बढ़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी होता है।

4 of 9
पर्यापत मात्रा में नींद न लेने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
डायबिटीज की समस्या
  • आज के समय में डायबिटीज की समस्या काफी बढ़ने लगी है, इसका एक कारण पूरी नींद न लेना भी हो सकता है। पर्यापत मात्रा में नींद न लेने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज की समस्या ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने के कारण होती है।
विज्ञापन

5 of 9
नींद पूरी न होने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मानसिक तनाव
  • नींद पूरी न होने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। जो लोग अच्छी और गहरी नींद नहीं लेते हैं उनका मूड बहुत जल्दी-जल्दी बदलने लगता है। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 9
नींद पूरी न होने से एकाग्रता में भी कमी आने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
एकाग्रता में कमी
  • नींद पूरी न होने की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। नींद पूरी न होने से एकाग्रता में भी कमी आने लगती है, जिस वजह से आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
विज्ञापन

7 of 9
नींद पूरी न होने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 
  • स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 से  8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। नींद पूरी न होने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को पूरी नींद लेनी चाहिए। रोजाना पर्यापत मात्र में नींद न लेने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 9
नींद पूरी न होने की वजह से हृदय संबंधित समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हृदय संबंधित समस्याएं
  • नींद पूरी न होने की वजह से हृदय संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी होता है। हृदय संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें।
विज्ञापन

9 of 9
नींद पूरी न होने की वजह से याददाश्त भी कमजोर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
याददाशत हो सकती है कमजोर
  • नींद पूरी न होने की वजह से याददाश्त भी कमजोर हो सकती है। पर्यापत मात्रा में नींद न लेने की वजह से मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें