फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuberculosis Testing Kit: मात्र 35 रुपये में हो सकेगी टीबी की जांच, ढाई घंटे का पता लग जाएगा रोग

Mon, 26 Aug 2024 03:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, जिसके लिए प्रभावी रोग प्रबंधन हेतु सटीक और रैपिड डायग्नोस्टिक टूल्स के विकास की आवश्यकता है। वर्तमान डायग्नोस्टिक मैथर्ड संवेदनशील, विशिष्ट, अधिक समय लगने वाला और महंगा है।
विज्ञापन
टीबी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cheapest Tuberculosis Testing Kit: अब टीबी की जांच आसानी से बेहद किफायती दामों में कराई जा सकेगी। असम के डिब्रूगढ़ में शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एक किफायती टीबी परीक्षण तकनीक विकसित की गई है जो मात्र 35 रुपये में रोगी के थूक का उपयोग करके रोग का पता लगा सकती है।

विज्ञापन


ढाई घंटे में पता चल जाएगा रोग

इस तकनीक का नाम "A CRISPR Case Based TB Detection System" है। यह हल्का, पोर्टेबल सिस्टम है जिसमें परीक्षण के तीन चरण होंगे। आईसीएमआर के सूत्रों ने बताया कि एक बार में लगभग 1500 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है, जिसमें ढाई घंटे का वक्त लगेगा।

टीबी टेस्ट में लगते हैं 42 दिन

वर्तमान में टीबी के लिए पारंपरिक निदान तकनीक के जरिए टीबी निगेटिव की पुष्टि करने के लिए 42 दिन लग जाते हैं। इसमें माइक्रोस्कोपी और न्यूक्लिक एसिड आधारिक मेथर्ड इस्तेमाल होते हैं जिसमें समय भी अधिक लगता है और बेहद उत्कृष्ट तकनीक के उपकरणों की भी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


वर्तमान तकनीक महंगी और अधिक वक्त लगने वाली है

एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, जिसके लिए प्रभावी रोग प्रबंधन हेतु सटीक और रैपिड डायग्नोस्टिक टूल्स के विकास की आवश्यकता है। वर्तमान डायग्नोस्टिक मैथर्ड संवेदनशील, विशिष्ट, अधिक समय लगने वाला और महंगा है।

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए CRISPR-Cas 12a पर आधारित मोलेकुलर डायग्नोस्टिक सिस्टम 'GlowTBPCRKit' और 'RapidGlow Device' मिलकर आशाजनक समाधान प्रदान करता है।

टेस्टिंग किट के व्यावसायीकरण लिए कंपनियों को न्योता

ICMR अब माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की पहचान के लिए "A CRISPR Case Based TB Detection System" के व्यावसायीकरण के लिए कंपनियों, निर्माताओं को आमंत्रित किया है। यह संस्थान सभी चरणों में "A CRISPR Case Based TB Detection System" के उत्पादन के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

इसके साथ ही आईसीएमआर और सहयोगी कंपनी के बीच आपसी समझ के आधार पर संस्थान अपने अनुभवी वैज्ञानिकों की टीम के माध्यम से तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें