फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Chart: उम्र और लंबाई के मुताबिक कितना होना चाहिए आपका सही वजन? मिनटों में करें पता

Thu, 22 Aug 2024 03:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

हर व्यक्ति के लिए यह जानना आवश्यक है कि उनकी उम्र और लंबाई के अनुसार कितना वजन सामान्य है और कितना अधिक। महिला और पुरुष की आयु और लंबाई के मुताबिक दोनों का वजन कितना होना चाहिए।
विज्ञापन
Weight - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ideal Weight Chart: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि आपकी जीवनशैली और आहार दोनों ही संतुलित और सही हों। विभिन्न चिकित्सा रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजी से बढ़ रही क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं में मोटापा एक प्रमुख कारण बन रहा है। वजन अधिक होने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लिवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है और इसलिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


शोध बताते हैं कि उचित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए यह जानना आवश्यक है कि उनकी उम्र और लंबाई के अनुसार कितना वजन सामान्य है और कितना अधिक। महिला और पुरुष की आयु और लंबाई के मुताबिक दोनों का वजन कितना होना चाहिए।

बीएमआई से स्वस्थ वजन का अनुमान

बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आदर्श वजन क्या होना चाहिए। हालांकि, हर किसी के लिए एक समान आदर्श वजन नहीं हो सकता। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का उपयोग वजन की स्थिति को जानने के लिए किया जा सकता है। सामान्य रूप से 18.5 से 24.9 के बीच की बीएमआई को स्वस्थ माना जाता है, जबकि 25 से 30 के बीच की बीएमआई को अधिक वजन वाला माना जाता है।
विज्ञापन


हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बीएमआई शरीर की संरचना या स्वास्थ्य का सम्पूर्ण आकलन नहीं करता। इसे अन्य परीक्षणों और आकलनों के साथ उपयोग किया जाना चाहिए ताकि सही स्वास्थ्य स्थिति का अनुमान लगाया जा सके।

बच्चों के लिए आदर्श वजन

बढ़ते बच्चों का वजन उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। एक महीने के बच्चे की लंबाई 53 सेंटीमीटर हो तो उसका आदर्श वजन 4.35 किलो होना चाहिए। इसी प्रकार, 3 महीने के बच्चे की लंबाई 60 सेंटीमीटर हो तो उसका वजन 6 किलो स्वस्थ माना जाता है।
 

उम्र (वर्ष) लंबाई (सेमी) वजन (किलोग्राम)
4 माह 62 6.5
6 माह 64 7.5
9 माह 70 8.5
12 माह 74 9-10
डेढ़ साल 80 10-11
दो साल 85 11.75-13

 

विज्ञापन

Weight gain, Obesity - फोटो : istock
पुरुषों की हाइट के मुताबिक वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, मध्यम शारीरिक ढांचे वाले पुरुषों के लिए 5'4 से 6'0 तक की लंबाई होने पर आदर्श वजन 50 से 73 किलोग्राम होता है। वजन जितना नियंत्रित होगा, बीमारियों से बचाव भी उतना अधिक होता है।
 
लंबाई (फिट) वजन (किलोग्राम)
4'6 29-34
4'8 34-40
4'10 38-45
5'0 43-53
5'2 48-58
5'4 53-64
5'6 58-70
5'8 63-76
6'0 72-88


महिलाओं के लिए स्वस्थ वजन

विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम शारीरिक ढांचे वाली महिलाओं के लिए लंबाई 4'10" से 5'8" के बीच होने पर आदर्श वजन 45-59 किलोग्राम होना चाहिए। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आदर्श वजन हर व्यक्ति के लिए एक समान नहीं होता, और यह व्यक्ति की शारीरिक संरचना, उम्र, और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। अपने आदर्श वजन के बारे में जानने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
लंबाई (फिट) वजन (किलोग्राम)
4'6 28-34
4'8 32-39
4'10 36-44
5'0 40-49
5'2 44-55
5'4 49-59
5'6 53-64
5'8 57-69
6'0 65-79

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें