फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा घटाने के पांच घरेलू उपाय, तुरंत दिखने लगेगा असर

Thu, 17 Sep 2020 05:15 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके कारण कई बीमारियां, जैसे- मधुमेह, दिल की बीमारी, कई प्रकार के कैंसर और स्ट्रोक आदि की संभावना बनी रहती है। ऐसा नहीं है कि मोटापा किसी विशेष उम्र में पहुंचने पर ही होता है, यह किसी भी उम्र में हो सकता है। अधिक वसा वाली चीजों का सेवन करना और खराब जीवनशैली मोटापे के दो प्रमुख कारण होते हैं और एक बार जब वजन बढ़ जाता है तो उसे घटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन  कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू और शहद का करें सेवन 
  • नींबू का रस और शहद वजन घटाने के लिए सबसे लोकप्रिय उपायों में से एक है। इसके लिए आधे नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिला लें और फिर उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं और उसे जल्दी से पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार पिएं। इससे काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
काली मिर्च से भी कम होता है मोटापा 
  • दरअसल, काली मिर्च में पिपराइन घटक होता है, जिससे फैट को कम करने में मदद मिलती है। एक छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर को चाय में मिलाकर पी सकते हैं या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सौंफ का इस तरह करें सेवन 
  • सौंफ के बीज को मोटापा कम करने में कारगर माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले तो सौंफ के बीज का पाउडर बना लें और फिर उसमें से आधा या एक चम्मच गर्म पानी में मिला लें और उसे पिएं। इस मिश्रण को खाना खाने से कुछ देर पहले और कम से कम दिन में दो बार पिएं तो मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है।  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नींबू, शहद और दालचीनी का मिश्रण लें 
  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधे नींबू का रस और थोड़ा सा शहद, तीनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और रोजाना खाली पेट उसे पिएं। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन से भी कम हो सकता है मोटापा 
  • कहा जाता है कि लहसुन में मोटापा-रोधी गुण होते हैं, जो प्राकृतिक तरीके से मोटापा कम करने में मदद करते हैं। आप हर रोज दिन में कम से कम दो बार एक या दो चम्मच घिसा हुआ लहसुन अपने खाने में डालकर लें या फिर आप लहसुन की कलियों को कच्चा भी खा सकते हैं। इससे काफी फायदा मिल सकता है।  
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें