फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजवाइन का काढ़ा इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत, पाचन तंत्र को भी सही रखने में है मददगार

Thu, 17 Sep 2020 05:09 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अजवाइन का उपयोग मसाला और तड़का दोनों तरह से खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवाइन जितना खाने के स्वाद को बढ़ाती है, ये स्वास्थ्य के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है। अजवाइन के कुछ दाने मुंह में डालकर चबाने से मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा भी अजवाइन कई तरह से शरीर को लाभ पहुंचाती है। अजवाइन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयोडीन, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। इसका काढ़ा बनाकर पीने के कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन के काढ़े के लाभ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अजवाइन पेट संबंधी परेशानियों के लिए बहुत लाभप्रद रहती है। खराब खान-पान की वजह से पेट संबंधी कई परेशानियां जैसे अपच, पेट फूलना, दर्द आदि समस्याएं हो जाती हैं। अजवाइन के काढ़े में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए अजवाइन का काढ़ा इन सारी तकलीफों में आराम पहुंचाता है। अजवाइन के काढ़े से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारु होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना अजवाइन के पानी का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जिससे हमारा शरीर कई रोगों और वायरस से बचा रहता है। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अजवाइन के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। अजवाइन का काढ़ा सर्दी जुकाम में भी लाभकारी रहता है। ये हमारे इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है, जिससे हमारा शरीर मौसमी बीमारियों से बचा रहता है। अजवाइन का काढ़ा पीने से कफ से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए दो कप पानी के किसी बर्तन में उबलने के लिए रखें। फिर इसमें एक चम्मच अजवाइन और थोड़ी सी हल्दी डालें। उसके बाद इसे अच्छी तरह से उबलने दें। जब पानी सूखकर लगभग आधा रह जाए तो इसे आंच से उतारकर कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसमें शहद, काला नमक और नींबू का कुछ बूंद रस मिलाकर पिएं।
 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें