नींद टूटने पर क्या करें
- फोटो : Pixabay
रोजाना रात में नींद खुलने पर क्या करें?
- नींद की समस्या होने पर किसी स्लीप एक्सपर्ट से संपर्क करें। स्लीप एपनिया या इंसोमनिया का सही समय पर इलाज न होने के कारण हृदय संबंधी समस्या, डायबिटीज, मोटापा जैसी बीमारी हो सकती है।
- अगर रात में अचानक नींद खुल जाए तो फिर से सोने की कोशिश करें। 10 से 15 मिनट का समय खुद को दें। इस बीच फोन को खुद से दूर रखें, न ही टीवी या अन्य गतिविधियों में व्यस्थ हों।
- सोने की कोशिश करने के बाद भी अगर आपको दोबारा नींद न आए तो बिस्तर पर लेटे रहने के बजाए उठ कर बैठ जाएं।
- विशेषज्ञों के मुताबिक, बिना नींद के लंबे समय तक बिस्तर पर लेटे रहने से दिमाग में अधिक सक्रिय हो जाता है और कई बातों को लेकर चिंता शुरू हो जाती है। इसलिए बिस्तर से उठकर बैठ जाएं ताकि दिमाग शांत रहे।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।