फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्थिति हो सकती है गंभीर

Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो आज के समय में लोगों में काफी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, शरीर में इंसुलिन हार्मोन के स्रावण में कमी से डायबिटीज की बीमारी होती है। वैसे यह बीमारी आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण भी हो सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त होते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम लोगों के मुकाबले 50 गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन को नियंत्रण में रखें 
  • वजन का बढ़ना शरीर में कई बीमारियों की वजह बन सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सही नहीं है, क्योंकि वजन बढ़ने से हो सकता है कि शरीर में शुगर का स्तर भी बढ़ जाए। इसलिए बेहतर है कि अपने वजन को संतुलन में रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पर्याप्त मात्रा में नींद लें 
  • स्वस्थ रहने के लिए रात में सात या आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद पूरी न होने से शरीर को कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं। यह वजन को तो बढ़ाता ही है, साथ ही हृदय रोग का जोखिम भी बढ़ा देता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो यह बहुत ही जरूरी है कि वो पर्याप्त मात्रा में नींद लें, जिससे शुगर का स्तर नियंत्रण में रहे। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना व्यायाम करें 
  • हर रोज व्यायाम स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही यह हृदय संबंधी खतरों, कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा रोजाना व्यायाम करने से आपको तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नमक और चीनी का सेवन ना करें तो बेहतर 
  • डायबिटीज के मरीज जितना हो सके नमक और चीनी से परहेज करें। हालांकि अगर आप नमक के बिना नहीं रह सकते हैं तो बिल्कुल थोड़ी सी मात्रा में ही उसका सेवन करें और वो भी सब्जियों में हो तो ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धूम्रपान को कहें ना 
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और धूम्रपान करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसे मरीजों में मौत की संभावना उन मरीजों से दोगुनी हो जाती है, जो डायबिटीज से पीड़ित तो हैं, लेकिन धूम्रपान नहीं करते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें