फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के साथ इस तरीके से करें अखरोट का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Sun, 15 Nov 2020 03:39 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
खानपान संबधी दिक्कतों की वजह से ही कई बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं। इसमें गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। इसीलिए हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये पोषक तत्व हमें फलों, ताजी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स से मिल सकते हैं। वैसे ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, ये तो सभी को पता होगा। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आज हम आपको अखरोट के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन अगर आप दूध में उबालकर करें तो यह शरीर को बेहतरीन फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं इससे कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम हो सकता है कैंसर का खतरा 
  • माना जाता है कि अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं। अगर इसका सेवन दूध में उबालकर किया जाए तो इससे शरीर में पनप रहे कैंसर सेल्स (कोशिका) नष्ट हो सकते हैं, जिससे आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम करता है दिल की बीमारियों का खतरा 
  • भारत में लाखों लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसमें नौजवान तक भी शामिल हैं। ऐसे में अखरोट का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मौजूद रहती है, जो मुख्य रूप से दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में सहायक है।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम कर सकता है बढ़ती उम्र का प्रभाव 
  • माना जाता है कि अखरोट में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं यानी जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह गुण दूध में भी पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों ही खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो सकता है और त्वचा में कसाव बना रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिमाग को बनाता है तेज 
  • दूध और अखरोट का एक साथ सेवन दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व दिमाग की कार्यप्रणाली को तेज बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये मेमोरी पॉवर को भी बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम होता है डायबिटीज का जोखिम 
  • एक शोध के मुताबिक, दूध और अखरोट के एक साथ सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। डायबिटीज से पीड़ित रोगियों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें