फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांघों की चर्बी घटाने की असरदार एक्सरसाइज

Mon, 08 Jul 2013 06:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिट और आकर्षक बॉडी के लिए सिर्फ तोंद की चर्बी कम करना ही जरूरी नहीं है बल्कि जांघों पर जमा एक्स्ट्रा फैट्स हटाना भी बेहद जरूरी है। जांघों पर चर्बी कम होगी तो आपके शरीर का निचला हिस्सा कम हेवी लगेगा और लंबाई भी अधिक लगेगी।
विज्ञापन


अगर आप भी परफेक्ट बॉडी की चाहत में रोज वर्कआउट करके पसीना बहाते हैं और रोज-रोज स्विमिंग, स्किपिंग या एरोबिक्स नहीं कर सकते हैं तो इन तीन एक्सरसाइज को अपने शेड्यूल में जरूर शामिल करें।

1. सीधा खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में गैप रखें। अब झुकें और बाएं हाथ से दाहिने पैर का अंगूठा छुएं और दाहिने हाथ से बाएं पैर का अंगूठा छुएं। कम से कम 10 से 15 बार इस कसरत को दोहराएं।
विज्ञापन


2. दोनों पैरों के बीच में गैप रखकर सीधा खड़े हों और दोनों हाथों को जांघों पर रखें। अब कमर सीधी रखते हुए घुटने मोड़ें जिससे हाथ जांघ से बढ़कर घुटने को छुएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद सीधे खड़े हो जाएं।

3. करवट लेकर सीधा लेटें, सिर के नीचे हाथों का सहारा दें और एक पैर के ऊपर दूसरा पैर आना चाहिए। ऊपर वाले पैर को उठाएं और कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। एक-एक पैर से इसी क्रिया को 10 बार दोहराएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें