कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही इससे बचाव के तरीकों पर भी खूब चर्चा होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से यह कहा जा रहा है कि विटामिन डी कोरोना से बचाव करने में सक्षम है। हम आपको बता रहे हैं कि क्या वाकई में विटामिन डी कोविड-19 से लड़ने में हमारी मदद कर सकता है। सबसे पहले आपको बता दें कि शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम विटामिन डी ही करता है। हमारे शरीर को विटामिन डी सूर्य की किरणों से मिलता है और इसकी दवाएं भी आती हैं। विटामिन डी वसा में घुलनशील होता है और सफेद रक्त कोशिकाओं की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है, जिससे वे बहुत अधिक सूजन वाले साइटोकिन्स को रिलीज होने से रोकते हैं। साइटोकिन्स की अधिकता से साइटोकिन स्टॉर्म हो सकता है, जो एक तीव्र प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है जो शरीर में वायरस के साथ-साथ अपनी कोशिकाओं और ऊतकों को भी नष्ट कर देता है।