लिवर की समस्याओं का कारण
- फोटो : Freepik.com
कहीं आपको भी तो नहीं हो गई है ये समस्या? कैसे जानें
लिवर में ट्यूमर या कैंसर के क्या लक्षण होते हैं, इसकी पहचान कैसे की जाए? इसके बारे में भी जानना आपके लिए आवश्यक है।
डॉक्टर कहते हैं, ज्यादातर मामलों में लिवर की समस्या जैसे ट्यूमर और अन्य गंभीर स्थितियों का पता तब तक नहीं चल पाता है जब तक कि इसकी जांच न की जाए। कई स्थितियों में लिवर स्कैन के दौरान ही पहली बार इस समस्या का निदान हो पाता है। ट्यूमर के मामलों में जब तक कि इसका आकार बड़ा नहीं हो जाता है, आमतौर पर इसका पता नहीं चल पाता है। जिन रोगियों को हेपेटाइटिस बी या लिवर सिरोसिस की दिक्कत होती है, उन्हें अपनी स्थिति के लिए नियमित जांच करानी चाहिए।
पेट के ऊपरी हिस्से में और असहजता बने रहना, भूख न लगना, पीलिया और अक्सर थकावट महसूस होना संकेत है कि आपके लिवर में सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी समय रहते जांच जरूर कराएं।