देश- दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कोरोना वायरस के मामले तीन लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कोरोना वायरस के लक्षणों को आसानी से पहचाना जा सकता है, इसके लक्षण किसी सामन्य फ्लू की तरह ही हैं। कोरोना के लक्षण सामान्य प्लू की तरह ही होने की वजह से कई शोधों में ये भी दावा किया जा रहा है कि हो सकता है किसी व्यक्ति को इसका संक्रमण पहले ही हो चुका हो और उसका शरीर इससे लड़ने में सक्षम रहा हो। आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस से संक्रमण हुआ है या नहीं...
विज्ञापन
2 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सर्दी-जुकाम
दिसंबर 2019 से कोरोना वायरस के मामले सामने आने शुरू हुए। हो सकता है इसके बाद जब आपको सर्दी-जुकाम हुआ हो वो कोरोना वायरस का संक्रमण ही हो।
विज्ञापन
3 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बुखार, सर दर्द
कोरोना वायरस में शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। ऐसी संभावनाएं हैं कि दिसंबर के बाद जब आपको बुखार या सर दर्द हुआ हो वो कोरोना वायरस का संक्रमण ही हो। शुरुआती दौर में कोरोना वायरस इतना खतरनाक नहीं था।
4 of 12
सर्दी-जुकाम में नाक बंद हो जाती है
- फोटो : अमर उजाला
हर चीज बेस्वाद लगना
अक्सर बुखार या वायरल फीवर में मुंह में स्वाद नहीं आता है। सर्दी-जुकाम में भी नाक बंद हो जाती है और हम किसी भी चीज की खूशबू का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ था तो हो सकता है आपको कोरोना वायरस से संक्रमण हो चुका हो और आपका इम्यून सिस्टम इस वायरस से लड़ने में सक्षम रहा हो।
विज्ञापन
5 of 12
कोरोना वायरस का लंग्स में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सांस लेने में तकलीफ होना
सांस लेने में तकलीफ होना कोरोना वायरस का प्रमुख लक्षण है। कोरोना वायरस के अधिकतर मरीजों में ये समस्या देखने को मिली है। कोरोना वायरस का लंग्स में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है, जिस वजह से सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पहले अगर आपको भी सांस लेने में दिक्कत हुई हो तो हो सकता है ये कोरोना वायरस के कारण ही हुई हो।
विज्ञापन
6 of 12
कोरोना वायरस से संक्रमण होने पर बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है
- फोटो : social media
थकान
कोरोना वायरस का शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कोरोना वायरस से संक्रमण होने पर बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है। अममून इन छोटी- छोटी बातों पर व्यक्ति ध्यान नहीं देता है। हम ये सोचते हैं कि थकान अधिक काम करने की वजह से हो रही है। परंतु ये संभव है कि आपकी थकान का कारण कोरोना वायरस का संक्रमण रहा हो।
विज्ञापन
7 of 12
कोरोना वायरस का संक्रमण आंखों के द्वारा भी फैल सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
गुलाबी आंखें
हाल में हुए एक शोध में इस बात का दावा किया गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण आंखों के द्वारा भी फैल सकता है। एक अन्य शोध के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण होने पर आंखें गुलाबी हो जाती हैं। अगर आपकी आंखों में भी गुलाबीपन आया हो तो हो सकता है ऐसा कोरोना वायरस के कारण हुआ है।
8 of 12
कोरोना वायरस डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी अटैक कर रहा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
पेट संबंधित समस्याएं
अब कोरोना वायरस के नए मामलों में पेट संबंधित लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अब कोरोना वायरस डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी अटैक कर रहा है। हो सकता है आपकी पेट संबंधित समस्याओं का कारण कोरोना वायरस का संक्रमण रहा हो।
9 of 12
वायरस शरीर को कई तरहों से नुकसान पहुंचाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मांसपेशियों में दर्द
एक शोध के अनुसार कोरोना वायरस शरीर को कई तरहों से नुकसान पहुंचाता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण शरीर में सही तरीके से खुन का प्रवाह नहीं होने देता है। अगर आपके भी मांसपेशियों में दर्द रहा हो और फिर ठीक हो गया हो तो ये कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो सकता है।
10 of 12
कोरोना वायरस के संक्रमण से स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्किन संबंधित समस्याएं
कई शोधों में इस बात का दावा किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ये लक्षण बहुत कम कोरोना मरीजों में ही देखने को मिले हैं। अगर आपको भी स्किन संबंधित समस्याएं हुई हों तो हो सकता है ये कोरोना वायरस की वजह से ही हुई हों।
11 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अचानक ठंड लगना
अचानक बहुत ज्यादा ठंड लगना कोरोना वायरस का लक्षण है। अममून बुखार या सर्दी-जुकाम में ठंड लगती है, पर अगर आपको बिना किसी के कारण के ठंड लग रही हो तो ये कोरोना वायरस की वजह से हो सकता है। बहुत से कोरोना के मरीजों में देखा गया है कि उन्हें बिना किसी के कारण के बहुत ज्यादा ठंड लग रही थी। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ तो हो सकता ये कोरोना वायरस के कारण ही हुआ हो।
बहुत कम मरीजों में ही पांवों में सूजन जैसी समस्या देखने को मिली है, पर इसे नजरअदांज करना खतरे से खाली नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये समस्या बच्चों में अधिक देखने को मिली है। कोरोना वायरस शरीर में खून के प्रवाह को प्रभावित करता है, जिससे पांवों में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या रही है तो हो सकता है वो कोरोना वायरस का संक्रमण हो।