हौले-हौले, प्यार तो हो जाता है पर पावर नहीं बनती। आज का फिटनेस फंडा 'फास्ट एंड फ्यूरियस' पर चलता है। ठीक-ठाक बॉडी बना चुके ऐसे लोग, जिनके पास जिम करने के अलावा कई गंभीर काम हैं, सिर्फ करंट के बल पर ही अपनी बॉडी को टिका सकते हैं। बिना देर लगाए हम करंट का राज खोल देते हैं।
इसे कहते हैं करंट
छोटा और इंटेंस वर्कआउट, जिसे करते ही आपके दिमाग की बत्ती जल जाए। ऐसे वर्कआउट को मेटाबॉलिक बूस्टर्स करते हैं। इन वर्कआउट्स में महज 15 से 20 मिनट लगते हैं मगर ये आपके हर बॉडी पार्ट पर काम करते हैं। किसी भी आर्मी की सुबह की कसरत के शेड्यूल को उठा लीजिए, उसमें ये पार्ट जरूर होता है।
हालांकि उनकी एक्सरसाइज में हल्के कदमों से लंबी दौड़ भी शामिल होती है, मगर हम आर्मी मैन नहीं कॉमन मैन की बात कर रहे हैं। उसे गन नहीं कंप्यूटर चलाना होता है।
क्या-क्या शामिल होता है
सबसे पहले तो इसका बेसिक समझ लें। कुल मिलाकर बात यह है कि जब आपको कम वक्त में अपने को फिट रखना हो तो हम कसरत को सख्त कर देते हैं। आप जो भी एक्सरसाइज करते हैं, उसकी स्पीड ज्यादा होती है।
आप एक एक्सरसाइज से दूसरी पर जाते वक्त बीच में या तो बिल्कुल नहीं रुकते या महज चार-पांच सेकेंड के लिए। इस शेड्यूल को देखें।
हल्की रनिंग - दो मिनट
तेज - दो मिनट
40 - बॉक्स जंप
50 - स्किपिंग रोप
25 - पुश अप्स
20 - क्रंचेज
इस शेड्यूल के बीच में कोई रेस्ट नहीं है। जब आप बॉक्स जंप करेंगे (आपके घुटने की ऊंचाई पर रखी मेज पर कूद कर चढ़ें और कुदकर उतरें) तो उसी में सांस लेने का मौका मिल जाएगा। इस तरह का वर्कआउट शरीर को हिलाकर रख देता है। अब आप चाहें तो बीच में एक मिनट कर रेस्ट लेने के बाद फिर शुरू हो जाएं।
एक और शेड़यूल लीजिए
डेड लिफ्ट - 5 रैप
बारबेल रो - 5 रैप
शेल्डर फ्रंट प्रेस - 5 रैप
फ्रंट स्क्वेट - 5 रैप
बैक स्क्वेट - 5 रैप
नोट : रॉड में एक बार ही वेट लगेगा, उसी से आपको ये सारा वर्कआउट करना होगा। इसमें हल्का वेट रखते हैं। कुल 25 रैप लगाने के बाद दो मिनट का रेस्ट लें। फिर शुरू हो जाएं। इसे पांच बार करें। सारा वर्कआउट 15 से 20 मिनट में खत्म हो जाएगा।