फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वैलेंनटाइन्स डे पर फिट होकर चौंका दें उनको

Tue, 05 Feb 2013 10:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन्स डे पर क्या खास सोचा है आपने? डेट पर जाना है और वह भी अपने वैलेन्टाइन की दी हुई या उसकी पसंदीदा ड्रेस पहनकर, या फिर अपनी फेवरेट जीन्स में फिट होकर उसे चौंका देना है? आप अगर अपने वैलेंटाइन के साथ इस दिन को कुछ खास तरीके से सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो इस दिन फिट दिखना आपके लिए और भी जरूरी है। आइए जानें कुछ आसान फिटनेस टिप्स के बारे में जो वैलेंटाइन्स डे तक शरीर को फिट बनाने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन


शुरू करें ब्रेकफास्ट से
सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट आपकी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आप इसमें थोड़ा बदलाव करें तो एक सप्ताह के भीतर आप खुद में फर्क महसूस करेंगे। सबसे पहले ब्रेकफास्ट से कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट को हटाएं और प्रोटीन युक्त डाइट को शामिल करें। प्रोटीन युक्त डाइट से दिन की शुरुआत और फिर हल्दी खाने से आप इस दिन तक करीब 200 कैलोरी तो खत्म कर ही सकते हैं।

सोडा या कोल्डड्रिंक्स पर लगाएं ब्रेक
सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक के बजाय दिन में खूब सारा पानी पिएं। चाहें तो इनकी जगह नींबू पानी या आइस टी भी ले सकते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के शोध के अनुसार सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा पीने से हम दिन में 450 कैलोरी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


खाते वक्त बंद कर दें टीवी
शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि टीवी देखने के दौरान खाते वक्त हम सबसे ज्यादा ओवरईटिंग करते हैं। कई बार टीवी देखते-देखते हम 300 कैलोरी तक की एक्स्ट्रा डाइट ले लेते हैं तो अब रात में खाते वक्त टीवी देखने की आदत छोड़ ही दें।

बढ़ाएं वर्कआउट
हर तीन दिन के ब्रेक पर 15 मिनट वर्कआउट की अवधि और बढ़ाएं जिससे आपकी कैलोरी बर्न होने में आसानी भी हो और आपको अधिक थकान भी न हो। रस्सी कूदने, जॉगिंग या योग वजन घटाने में बेहद मददगार हैं।   

आदतें बदलें
छोटे-छोटे परिवर्तन करें जैसे फोन पर बात करते वक्त खड़े रहें या टहल लें (इससे 20 मिनट में 49 कैलोरी बर्न होती है)। घर के छोटे-छोटे कामों को निपटाने के लिए आधा या एक घंटा समय निकालें आदि। जिम नहीं जाते हैं तो रोज टहलना शुरू करें, इससे भी एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें