फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ लाइफब्वॉय ने उठाए कई महत्वपूर्ण कदम

विज्ञापन
- फोटो : instagram
विज्ञापन

वर्तमान समय में कोरोना वायरस पूरे विश्व के सामने एक बड़ा संकट बन चुका है । भारत में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है । कोरोना वायरस के संकट से निजात पाने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिसमें देशव्यापी लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग इस बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए बेहद अहम हैं । इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सही तरीके से साबुन द्वारा अपने हाथों को धोना इस बीमारी से लड़ने का सबसे सटीक हथियार है । लोगों के स्वास्थ्य को और इस बीमारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विश्व के सबसे ज्यादा बिकने वाले जर्म प्रोटेक्शन सोप लाइफब्वॉय ने देश के लोगों को जागरूक करने के लिए एक कैम्पेन चलाया है । इस कैम्पेन का प्रमुख उद्देश्य आम लोगों को अपने हाथों को स्वच्छ रखने के महत्व व तरीकों के बारे में शिक्षित करना है । इस कैम्पेन के तहत लाइफब्वॉय ने हाथ धुलने के महत्व का संदेश देते हुए अपने प्रतिद्वंदियों का भी नाम लिया ।

विज्ञापन


 

लाइफब्वॉय ने निजी लाभ से ऊपर उठते हुए किसी भी साबुन से अपने हाथों को धुलने की सलाह दी । इस कैम्पेन को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लाइफब्वॉय की ब्रांड एडवोकेट व मशहूर बॉलीवुड अदाकारा काजोल ने भी लोगों से किसी भी साबुन से हाथ धुलने की अपील की । उन्होंने कहा, “वैसे तो मैंने हमेशा ही लाइफब्वॉय के पक्ष में ही बोला है लेकिन ऐसे कठिन समय में मेरा और लाइफब्वॉय दोनों का मानना है कि इस समय आप कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हैं ये महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन किसी भी साबुन से हाथ धुलना बेहद महत्वपूर्ण है । उचित तरीके से अपने हाथों को साबुन से धुलना ही इस वायरस से बचाव का सबसे सटीक उपाय है ।”
विज्ञापन

लाइफब्वॉय के इस कैम्पेन से मशहूर भारतीय गायक व रैपर बादशाह भी जुड़े । उन्होंने न सिर्फ लाइफब्वॉय के मशहूर जिंगल ‘तंदरुस्ती की रक्षा’ को अपने अंदाज में गाया बल्कि टिकटॉक पर हैंडवाशिंग चैलेंज भी शुरू किया । उन्होंने इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए इस संकट की जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई । इसके अलावा समाज के सबसे कमजोर वर्ग की सहायता करने के लिए लाइफब्वॉय अन्य बड़े ब्रांड जैसे पेटीएम व पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के फाउंडेशन ‘यू वी कैन’ से जुड़ रहा है । जिसके द्वारा हमने उपभोक्ताओं को पेटीएम ऐप के जरिए जरूरतमंद लोगों जैसे अनाथ बच्चे, ओल्ड एज होम्स आदि के दान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं । लाइफब्वॉय की इस मुहिम का हिस्सा बनने पर युवराज सिंह ने काफी खुशी जताते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आम लोगों को सरकार का समर्थन करने की भी बात कही । कोविड-19 के खिलाफ इस कैम्पेन मे बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) भी लाइफब्वॉय के साथ है । जिसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स और उनके परिवार की सुरक्षा हेतु हाइजीन किट्स उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके बारे में बोलते हुए ब्रांड प्रवक्ता ने इस वायरस का इलाज न मिलने तक हाथ धोने को सबसे सटीक उपाय बताया साथ ही लाइफब्वॉय के सारे स्वच्छता उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने की भी बात कही ।
(Advertorial)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें