फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: जाइडस कैडिला अपने एंटीबॉडी कॉकटेल का इंसानों पर करेगी ट्रायल, डीसीजीआई से मांगी अनुमति

Thu, 27 May 2021 10:55 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दावा किया जा रहा है कि यह एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना संक्रमण को बेअसर कर सकता है।
  • यह एंटीबॉडी कॉकटेल फेफड़ों की क्षति को कम करने में असरदार पाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं और टीकों की कमी के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत की प्रमुख दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने हल्के कोविड-19 के इलाज के लिए अपने एंटीबॉडी कॉकटेल के इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई की अनुमति मांगी है। दावा किया जा रहा है कि यह एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना संक्रमण को बेअसर कर सकता है। इसका नाम ZRC-3308 रखा गया है।  

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक, जानवरों पर किए गए ट्रायल में यह एंटीबॉडी कॉकटेल फेफड़ों की क्षति को कम करने में असरदार पाया गया है। यह दो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का कॉकटेल है, जो प्राकृतिक एंटीबॉडी की नकल करता है जो शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए उत्पन्न करता है। 

इसी महीने की शुरुआत में रेजेनरॉन और रोश के एंटीबॉडी कॉकटेल को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी भी मिली है और दवा निर्माता सिप्ला द्वारा इसका वितरण भी किया जा रहा है। इस कॉकटेल का पहला बैच इस सप्ताह की शुरुआत में देश में उपलब्ध हो गया है, जिससे कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। 

सिप्ला का कहना है कि क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों से पता चलता है कि उसका एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर के जोखिम को 70 फीसदी तक कम कर सकता है। 

विज्ञापन


सिप्ला के एंटीबॉडी कॉकटेल की कीमत कितनी है? 

सिप्ला के मुताबिक, उसके एंटीबॉडी कॉकटेल के मल्टी डोज पैक की रिटेल प्राइस करीब 1,19,500 रुपये है। इस दवा के एक पैक से दो मरीजों का इलाज किया सकता है, यानी एक मरीज के डोज के लिए 59,750 रुपये देने होंगे। 

स्रोत एवं संदर्भ: 
Roche’s Antibody Cocktail (Casirivimab and Imdevimab) is now available in India, Cipla to market it pan-India 
https://www.cipla.com/press-releases-statements/Roche-Cipla-announce-arrival-of-first-batch-of-antibody-cocktail-drug-Casirivimab-Imdevimab-India 

अस्वीकरण नोट: यह लेख समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट और फार्मा कंपनी सिप्ला द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें