फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: WHO प्रमुख का बड़ा एलान, बताया- कब तैयार हो सकती है कोरोना वैक्सीन?

Wed, 07 Oct 2020 10:46 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से दुनियाभर के लोग परेशान हैं और डरे हुए हैं। अब तक तीन करोड़ 59 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं जबकि साढ़े दस लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीन बनाई जा रही है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया को है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम ने एक बड़ा एलान किया है। आखिरकार उन्होंने बता दिया है कि कोरोना वैक्सीन कब तक तैयार हो सकती है। आइए जानते हैं कि वैक्सीन को लेकर आखिर लोगों का इंतजार कब खत्म होगा। 

               
                     
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में टेड्रोस अधानोम ने कहा कि हमें कोरोना वैक्सीन की जरूरत होगी और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हमें एक वैक्सीन मिल सकती है। उन्होंने वैक्सीन के उपलब्ध होने पर समान रूप से उसके वितरण को सुनिश्चित करने के लिए सभी नेताओं के बीच एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया में हर 10 में से एक व्यक्ति हो सकता है कोरोना संक्रमित 

इससे पहले हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के संक्रमण को लेकर एक डराने वाला खुलासा किया है। दरअसल, स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय में संगठन से जुड़े नेताओं की एक विशेष बैठक में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हो सकता है कि दुनिया में हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुआ हो। संगठन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का असली आंकड़ा 80 करोड़ के करीब हो सकता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाजार में कब आएगी फाइजर की वैक्सीन? 

कोरोना वैक्सीन बना रही फाइजर कंपनी को उम्मीद है कि इस महीने उसे नियामकों से मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद इस साल के अंत तक वह बाजार में अपनी वैक्सीन उतार देगी। फाइजर ने इस वैक्सीन को बायोएनटेक के सहयोग से विकसित किया है। कंपनी ने वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक देने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ लगभग दो अरब डॉलर का सौदा भी किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का क्या है हाल? 

माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में बाजार में आ सकती है। फिलहाल कई देशों में इसके तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। वैसे इस वैक्सीन को रेस में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन ट्रायल के दौरान एक व्यक्ति के बीमार पड़ जाने के कारण ट्रायल को कुछ दिन के लिए बीच में ही रोक दिया गया था। इस वजह से माना जा रहा है कि वैक्सीन लॉन्च होने में देरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में अगले साल मिल जाएगी वैक्सीन 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बीते रविवार को 'संडे संवाद' कार्यक्रम के दौरान बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 2021 की जुलाई तक 20-25 करोड़ नागरिकों को कोरोना का टीका लग जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार वैक्सीन की 40-50 करोड़ खुराक हासिल और उसके उपयोग की योजना बना रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें