फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus vaccine: अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन पर भारतीयों से जुड़ी बड़ी खबर, जानें ताजा अपडेट्स

Sat, 22 Aug 2020 10:23 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus vaccine update - फोटो : Amar Ujala
जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का मामला दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे वैक्सीन के आने को लेकर लोगों की उत्सुकता और बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। इस समय पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का ही इंतजार है ताकि इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सके। दुनिया के कई देश वैक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका की ड्रग कंपनी मॉडर्ना भी शामिल है। इस वैक्सीन के ट्रायल को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कंपनी के मुताबिक, इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 30 हजार लोगों पर किया जा रहा है, जिसमें भारतीय भी शामिल होंगे और सबसे खास बात कि ट्रायल में शामिल होने के लिए अब तक 40 फीसदी यानी 13 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Moderna Vaccine updates - फोटो : Instagram
  • मॉडर्ना कंपनी ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है कि वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में शामिल होने के लिए 18 फीसदी ऐसे लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अश्वेत या अफ्रीकन अमेरिकन, लैटिन्स, अमेरिकी भारतीय और अलास्का के निवासी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ट्रायल में अश्वेतों और भारतीयों को क्यों किया गया शामिल? 
  • शोध के मुताबिक, श्वेत अमेरिकी लोगों की तुलना में अश्वेत, लैटिन अमेरिकी और भारतीय लोगों में कोरोना का संक्रमण लगभग दोगुना रहा है। अब तक ऐसे लोगों को ट्रायल में कम ही शामिल किया गया था, लेकिन मॉडर्ना के अंतिम चरण के ट्रायल में इस बार इन लोगों को भी शामिल किया गया है, ताकि वैक्सीन के प्रभावों का अध्ययन किया जा सके।    

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
कब पूरा होगा ट्रायल? 
  • मॉडर्ना की इस वैक्सीन का नाम mRNA-1273 है। कंपनी के मुताबिक, इसके मानव परीक्षण की शुरुआत पिछले महीने यानी जुलाई में हुई थी। अब इसके तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है और सितंबर में इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
कब बाजार में आएगी मॉडर्ना की वैक्सीन और कितनी होगी कीमत? 
  • कंपनी ने इस साल के अंत तक यानी दिसंबर तक वैक्सीन के बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने अमेरिकी सरकार के साथ एक करार भी किया है, जिसके तहत मॉडर्ना वैक्सीन के 100 मिलियन डोज अमेरिकी सरकार को उपलब्ध कराएगी। माना जा रहा है कि इसके एक डोज की कीमत 1800 से 2300 रुपये के बीच हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें