जानलेवा कोरोना वायरस की कारगर वैक्सीन बनाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इस रेस में सबसे आगे ब्रिटेन, अमेरिका और चीन चल रहे हैं। इनकी वैक्सीन ट्रायल के तीसरे यानी अंतिम चरण में हैं। रूस ने तो वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल यानी मानव परीक्षण में 100 फीसदी सफल होने का दावा भी कर दिया है। उसका कहना है कि Gam-Covid-Vac Lyo नाम की उसकी वैक्सीन इंसानी शरीर में वायरस के खिलाफ प्रभावी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) विकसित करने में सफल रही है। इस बीच इस्राइल ने भी कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी वैक्सीन बना लेने का दावा किया है। उसका कहना है कि वैक्सीन बनकर तैयार हो गई है, अब बस इंसानों पर इसका परीक्षण होना बाकी है, जो जल्दी ही शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं इस्राइल की इस वैक्सीन के बारे में विस्तार से...