फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन बनाने के मामले में चीन सबसे आगे... सेना, सरकार और निजी कंपनियां लगी हैं दवा की खोज में

Thu, 09 Jul 2020 03:34 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के मामले में चीन सबसे आगे चल रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
दुनिया में कोरोना वैक्सीन बनाने का काम शुरू हो गया है। कई देशों में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल शुरू किए जा चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश-दुनिया में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इस समय दुनिया में तकरीबन कोरोना वायरस से 1.15 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

इस वायरस से बचने के लिए वैक्सीन का आना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के मामले में चीन सबसे आगे चल रहा है। आइए जानते हैं चीन में वैक्सीन बनने की पूरी जानकारी...
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की रेस में चीन सबसे आगे चल रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इस महीने के अंत तक ट्रायल का अंतिम स्टेज
  • कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की रेस में चीन सबसे आगे चल रहा है। चीन की दवा कंपनी साइनोवैक बायोटक इस महीने के अंत तक ट्रायल का अंतिम स्टेज पूरा कर लेने वाली दुनिया की तीसरी और चीन की दूसरी कंपनी बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
चीन ने वैक्सीन बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
वैक्सीन बनाने में चीन ने लगा रखी है पूरी ताकत
  • पूरी दुनिया इस समय वैक्सीन बनाने में लगी हुई है। चीन ने वैक्सीन बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस समय चीन की सेना, सरकार और निजी कंपनियां दवा बनाने के काम में लगी हुई हैं।

4 of 7
अमेरिका अपने देश की निजी कंपनियों के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगा हुआ है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अमेरिका भी रेस में शामिल 
  • कोरोना की वैक्सीन बनाने के काम में अमेरिका भी पीछे नहीं है। अमेरिका अपने देश की निजी कंपनियों के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगा हुआ है। अमेरिका को चीन कोरोना की दवाई बनाने के मामले में पूरी चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
चीन में सबसे पहले ट्रायल मिलट्री के लोगों पर किया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेना के लोगों पर होगा ट्रायल
  • चीन में सेना और सरकार जिन दो वैक्सीन के परीक्षण में लगी हैं, उनका ट्रायल सबसे पहले सेना के लोगों पर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की मेडिकल रिसर्च यूनिट लीड कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की 19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हो रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
8 वैक्सीन चीन के पास
  • चीन की निजी दवा कंपनी कैनसिनो चीनी सेना की मेडिकल रिसर्च टीम के साथ कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में लगी हुई है। आपको बता दें कि इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की 19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हो रहा है, जिसमें से 8 वैक्सीन का ट्रायल चीन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चीनी सेना, निजी दवा कंपनी कैनसिनो और साइनोवैक मिलकर चीन में बन रही आठों वैक्सीन को बना रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
फेज- 1 और फेज- 2 ट्रायल एक साथ
  • चीन की सरकार ने वैक्सीन बनाने की गति को बढ़ाने के लिए सेना, निजी दवा कंपनी कैनसिनो और साइनोवैक को फेज- 1 और फेज- 2 का ट्रायल एक साथ करने को कहा था। आपको बता दें  चीनी सेना, निजी दवा कंपनी कैनसिनो और साइनोवैक मिलकर चीन में बन रही आठों वैक्सीन को बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें