फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus vaccine: कैसी है वो महिला, जिसने सबसे पहले लगवाई थी कोरोना की वैक्सीन? जानिए सबकुछ

Sun, 12 Jul 2020 05:29 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना वैक्सीन लगवातीं जेनिफर हॉलर - फोटो : Social media
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी वैक्सीन नहीं बन पाई है। हालांकि इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं। ये प्रयास इस जानलेवा बीमारी की शुरुआत में ही वैज्ञानिकों ने शुरू कर दिए थे। इस क्रम में अमेरिका में एक महिला को वैक्सीन भी लगाई गई थी। यह पहली महिला थी, जिसने कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। मार्च महीने में 43 वर्षीय जेनिफर हॉलर को सबसे पहले वैक्सीन की खुराक दी गई थी। अब जेनिफर ने वैक्सीन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अमेरिका के सिएटल में रहने वालीं जेनिफर का कहना है कि वह अच्छा महसूस कर रही हैं। कोमो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग चार महीने बीतने के बाद भी उनके शरीर पर वैक्सीन का कोई नकरात्मक असर देखने को नहीं मिला है।    
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना वैक्सीन लगवातीं जेनिफर हॉलर - फोटो : Social Media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के सिएटल में रहने वालीं जेनिफर को mRNA-1273 नाम की वैक्सीन दी गई थी। इस वैक्सीन के नकरात्मक और सकरात्मक असर देखने के लिए अमेरिका के केपी वॉशिंगटन रिसर्च इंस्टीट्यूट में शोध जारी है।     

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जेनिफर को दी गई वैक्सीन को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और मॉडर्ना कंपनी ने तैयार किया था। कंपनी का दावा है कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण नहीं हो सकता, क्योंकि उसमें वायरस नहीं होता। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
18 मई को मॉडर्ना कंपनी ने ये एलान किया था कि वैक्सीन के पहले चरण के परिणाम सकरात्मक आए हैं। मॉडर्ना ने यह भी कहा था कि जुलाई में वैक्सीन के तीसरे चरण का अध्ययन किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस चरण में 30 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दिए जाने की योजना है। 
विज्ञापन

6 of 8
जेनिफर हॉलर - फोटो : Social media
कौन हैं जेनिफर हॉलर? 
  • जेनिफर हॉलर एक टेक कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति एक सॉफ्टवेयर टेस्टर हैं। हालांकि उन्हें मार्च महीने में ही नौकरी से निकाल दिया गया था। जेनिफर के दो बच्चे हैं, एक 16 साल का बेटा और दूसरी 13 साल की बेटी। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
जेनिफर को वैक्सीन के बारे में कैसे पता चला था?
  • जेनिफर को तीन मार्च को फेसबुक के जरिए वैक्सीन रिसर्च के बारे में पता चला था। बाद में जब वॉशिंगटन रिसर्च इंस्टिट्यूट ने वैक्सीन के परीक्षण के लिए लोगों को चुनना शुरू किया तो उन्होंने तुरंत फॉर्म भर दिया। इसके दो दिन बाद ही उन्हें रिसर्च टीम की ओर से फोन आ गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
जेनिफर को कैसा महसूस हुआ था वैक्सीन लगवाने के बाद? 
  • जेनिफर ने बताया था कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें एक सामान्य फ्लू वैक्सीन जितना ही दर्द हुआ था। उन्होंने बेहद खुशी जताते हुए कहा था कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही जेनिफर ने यह भी कहा था कि उन्होंने लोगों की मदद के लिए ये रास्ता चुना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें