फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus drug: कोरोना वायरस की सबसे असरदार और सस्ती दवा है ये, वैज्ञानिकों ने भी माना

Sun, 12 Jul 2020 01:40 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Drug Update - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस की वजह से अब तक दुनियाभर में 5.5 लाख से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि करोड़ों लोग संक्रमित हैं। इसके वैक्सीन की खोज लगातार जारी है, लेकिन अब तक वैज्ञानिक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि कई तरह की दवाईयां ऐसी हैं, जो संक्रमण को रोकने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। जैसे कि- हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और रेमडेसिविर, लेकिन इन सबसे भी असरदार एक दवा है, जो कोरोना के इलाज में सबसे कारगर मानी जा रही है। हाल ही में हुए एक शोध से यह साफ हो गया है कि यह दवा कोरोना से होने वाली मृत्युदर को 20-33 फीसदी तक कम कर देती है। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि यह दवा बेहद ही सस्ती भी है, जिसे आसानी से कोई भी खरीद सकता है। आइए जानते हैं आखिर यह दवा कौन सी है और कोरोना के इलाज में कैसे असरदार है? 
विज्ञापन

2 of 7
डेक्सामेथासोन - फोटो : Social media
कौन सी दवाई है?
  • इस दवाई का नाम डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) है। ब्रिटेन में हुए एक शोध में दावा किया गया है कि सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह स्टेरॉयड दवा कोरोना के इलाज में भी कारगर है। कोरोनो से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के लिए यह दवा जान बचाने वाली साबित हो रही है। शोध में यह पाया गया कि इस दवा के इस्तेमाल से वेंटिलेटर पर रखे गए मरीजों के मृत्युदर में 33.33 फीसदी की कमी और कम गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के मृत्युदर में 20 फीसदी तक की कमी आई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
डेक्सामेथासोन - फोटो : Social media
रेमडेसिविर से बेहतर है डेक्सामेथासोन
  • पहले रेमडेसिविर (Remdesivir) दवा को कोरोना के इलाज के लिए बेहतर माना जा रहा था, लेकिन बाद में हुए शोध में यह दावा किया गया कि यह सिर्फ हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज में ही कारगर है। साथ ही उसका हर मरीज पर एक जैसा फायदा भी नहीं होता है। लेकिन डेक्सामेथासोन का गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर भी सकरात्मक असर देखा गया है। 

4 of 7
डेक्सामेथासोन - फोटो : Social media
सबसे सुरक्षित और असरदार दवा है यह 
  • शोध में यह भी बताया गया है कि डेक्सामेथासोन के साइड-इफेक्ट्स भी कम ही होते हैं। चूंकि अभी तक इसके ज्यादा साइड-इफेक्ट्स पता नहीं चले हैं, इसीलिए इसे कोरोना के इलाज के लिए सबसे सुरक्षित और असरदार दवा माना जा रहा है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी ऐसा ही मानना है। भारत में यह दवाई आसानी से मिल सकती है और सस्ते में भी। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन बीमारियों में भी कारगर है डेक्सामेथासोन 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, डेक्सामेथासोन एक स्टेरॉयड दवा है, जिसका इस्तेमाल 1960 के दशक से ही किया जा रहा है। सूजन से होने वाली परेशानियां, जैसे अस्थमा, एलर्जी और कुछ खास तरह के कैंसर में यह दवा बेहद ही कारगर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 1977 में इसे जरूरी दवाओं की सूची में शामिल किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में बड़े पैमाने पर होता है इसका उत्पादन 
  • देश में डेक्सामेथासोन का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला इस दवा की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी है, जो हर साल करीब 100 करोड़ रुपये सिर्फ इसी दवा से कमाती है। कंपनी के ग्रुप चेयरमैन पंकज पटेल के मुताबिक, भारत में फिलहाल इस दवा की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेहद ही सस्ती दवा है डेक्सामेथासोन  
  • डेक्सामेथासोन दवा और इंजेक्शन दोनों ही रूपों में बाजार में उपलब्ध है। यह बेहद ही सस्ती दवा है, जिसे हर वर्ग के लोग आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि यहां ध्यान देने वाली सबसे जरूरी बात ये है कि इसे फिलहाल एक्सपेरिमेंटल (प्रयोगात्मक) दवा का दर्जा ही मिला है। इसलिए बेहतर होगा कि बिना डॉक्टर ही सलाह के आप किसी भी दवा का सेवन न करें। यह आपकी परेशानियां को और बढ़ा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें