फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ 12 मिनट में मिल जाएगी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट, इस कंपनी ने खास टेस्टिंग किट बनाने का किया दावा

Thu, 27 Aug 2020 01:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुछ जगहों को छोड़कर दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक इससे दो करोड़ 40 लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि दुनियाभर में इस वायरस की वजह से आठ लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अमेरिका में पहले के मुकाबले संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस कमी की एक वजह समय पर कोरोना की टेस्टिंग करना है। हालांकि इस टेस्टिंग की रिपोर्ट आने में थोड़ा वक्त लग रहा है, लेकिन मैसाचुसेट्स की एक कंपनी लुमिराडीएक्स ने एक ऐसी खास टेस्टिंग किट तैयार की है, जिससे कोरोना की पॉजिटिव या निगेटिव होने की रिपोर्ट मात्र 12 मिनट में मिल जाएगी। स्कॉटलैंड स्वास्थ्य सेवा ने इस टेस्ट किट के लिए लुमिराडीएक्स से करार किया है। आइए जानते हैं इस टेस्टिंग किट के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉटलैंड की सरकार 300 रैपिड टेस्टिंग मशीनों और पांच लाख टेस्ट पर 67 लाख पाउंड यानी करीब 65 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आपको बता दें कि स्कॉटलैंड में अब तक 4,94,684 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है, जिसमें से 19,988 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां 2400 से अधिक लोगों की वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • स्कॉटलैंड सरकार में मंत्री इवान मैक्की के मुताबिक, 'लुमिराडीएक्स के साथ जो करार हुआ है, उसके तहत कंपनी हमारी स्वास्थ्य सेवा एजेंसी के लिए 12 मिनट में होने वाले कोरोना टेस्टिंग का सामान देगी। वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ये महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा कि इस टेस्टिंग किट में एक खास तरह के स्ट्रिप का इस्तेमाल होगा, जो स्कॉटलैंड में ही बनाए जाएंगे। इससे यहां लोगों के लिए रोजगार के मौके बनेंगे और इसके साथ ही हमारी इंडस्ट्री भी मजबूत होगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेस्ट में नाक से लिए गए एक स्वैब का परीक्षण कोरोना वायरस एंटीजन प्रोटीन के लिए किया जाएगा। टेस्ट के नतीजे महज 12 मिनट में ही आ जाएंगे। इस टेस्ट किट की सबसे खास बात ये है कि इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकेगा और छोटे क्लिनिक और मोबाइल अस्पतालों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • इस टेस्ट किट को बनाने वाली कंपनी लुमिराडीएक्स के मुख्य कार्यकारी रॉन ज्वानजिगर का कहना है, ' इस किट से न केवल नतीजे जल्दी आएंगे बल्कि नतीजे सटीक भी आएंगे, जिसके आधार पर डॉक्टर जल्द से जल्द संक्रमित मरीज का इलाज शुरू कर सकते हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें