फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से ठीक हो चुके लोग दोबारा क्यों हो रहे हैं संक्रमित? जानें इसके बारे में सबकुछ

Sun, 20 Sep 2020 09:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में कोरोना वायरस के दोबारा संक्रमण को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसका पहला मामला हांगकांग में देखने को मिला था जब एक व्यक्ति कोरोना से ठीक होने के कुछ महीनों बाद फिर से संक्रमित हो गया। इसके बाद भारत में भी कई जगहों पर दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए। हालांकि भारत में अभी तक ऐसे मामलों की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 23 लोगों के फिर से संक्रमित होने की सूचना मिली है। ईएसआईसी ने बुधवार को इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में 23 ऐसे लोगों में फिर से कोरोना का संक्रमण पाया गया है, जिन्हें पहले संक्रमण मुक्त बताया गया था। इनमें ईएसआईसी कॉलेज के स्टाफ भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ईएसआईसी के मुताबिक, दोबारा संक्रमित पाए गए 23 लोगों में से ज्यादातर 30 दिन से लेकर 70 दिन के बाद दोबारा संक्रमित हुए हैं जबकि 2-3 लोग ऐसे भी हैं जो महज 20 दिन बाद ही दोबारा संक्रमित हो गए। बताया जा रहा है कि पहली बार संक्रमण के दौरान सभी लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ईएसआईसी के डिप्टी डीन डॉ. ए. के. पांडे के मुताबिक, 14 दिन के बाद कोरोना से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है, जो दो से ढाई महीने तक बनी रहती है। उन्होंने बताया कि, लेकिन जिन 23 लोगों को दोबारा संक्रमण हुआ है, उनमें से सिर्फ 30 फीसदी लोगों के शरीर में ही एंटीबॉडी बनी है, बाकी बचे 70 फीसदी लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बनी ही नहीं है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. ए. के. पांडे का कहना है कि फिलहाल इसपर और शोध की जरूरत है, क्योंकि दोबारा संक्रमण के कई कारण हो सकते हैं। उनके मुताबिक, पहली बार कोरोना के संक्रमण से ठीक होने के बाद या तो उन लोगों के शरीर में एंटीबॉडी विकसित नहीं हुई होगी या फिर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना से ठीक होने के बाद भी सतर्क रहने की जरूरत 

जिस तरह से दोबारा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में जो लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, उन्हें भी बाकी लोगों की तरह सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क लगाने से लेकर हाथ धोने और सामाजिक दूरी का पालन उन्हें भी करना चाहिए, नहीं तो दोबारा संक्रमण का खतरा बना रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें