प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पोस्ट कोविड लक्षण क्या हैं?
मैक्स अस्पताल, वैशाली में पल्मनॉलॉजी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. शरद जोशी कहते हैं, 'कोविड-19 से ठीक होने के बाद हमारे पास कई मरीज आ रहे हैं। उन्हें थकान, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और बेहोशी जैसे समस्याएं हो रही हैं। कई लोगों में स्वाद का ना आना और गले में खराश की दिक्कत भी बनी रहती है।'
जिस मरीज में कोविड का संक्रमण जितना अधिक होता है, उतने ज्यादा लक्षण उसमें ठीक होने के बाद देखने को मिलते हैं। हालांकि, कोविड के हल्के-फुल्के संक्रमण वाले लोगों को भी बाद में कमजोरी महसूस हो रही है। कई मरीजों में ये कमजोरी इतनी ज्यादा हो सकती है कि बेड से उठकर बाथरूम जाने में भी मुश्किल होने लगे। डॉक्टरों के मुताबिक, जरूरी नहीं कि ये लक्षण हर मरीज में सामने आएं।