लॅाकडाउन की वजह से अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रही हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐसा करना जरूरी भी है। वर्क फ्रॉम होम के चलते ऑफिस की सभी मीटिंग वीडियो कॅाल के जरिए ही हो रही हैं। ज्यादा विडियो कॅाल हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। अधिक वीडियो कॅाल करने से वीडियो फटीग हो सकता है। आइए आज जानते हैं क्या होता है वीडियो फटीग, इसके लक्षण और ज्यादा वीडियो कॅाल से क्या समस्याएं हो सकती हैं....
विज्ञापन
2 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वीडियो फटीग
वीडियो फटीग का मतलब थकान से है जो अधिक वीडियो मीटिंग या कॅाल से होती है। आजकल वीडियो कॅाल जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिस वजह से ये समस्या आम हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक वीडियो कॅाल से सेहत को नुकसान
सेहत पर इसका सीधा असर पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिक वीडियो कॅाल करने से मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
4 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक वीडियो से बचें
कुछ विशेषज्ञों के अनुसार अधिक वीडियो कॅाल से बचना ही आपके लिए बेहतर है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों के अधिक इस्तेमाल से कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं। इस समय जरूरत पड़ने पर ही वीडियो कॅाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
5 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixa
आंखों को नुकसान
एक शोध के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों को नुकसान हो सकता है। इनका अधिक इस्तेमाल करने से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है, जिस वजह से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
6 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
वीडियो कॅाल बिगाड़ सकती है आपकी दिनचर्या
इस समय काम का अधिक दबाव होने के कारण हो सकता है आपको काफी समय वीडियो कॅाल पर रहना पड़ रहा हो। जिस वजह से आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। अगर आपकी दिनचर्या खराब हो गई तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
अगली स्लाइड्स में जानिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है...
विज्ञापन
7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कमरे में पर्यापत मात्रा में रोशनी हो
आप घर में जिस कमरे में काम कर रहे हैं वहां पर पर्यापत मात्रा में रोशनी होना बहुत जरूरी है। वीडियो कॅाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कमरे की रोशनी कम न हो। कम रोशनी होने पर आपकी आंखों में ज्यादा जोर पड़ेगा जिस वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
8 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ब्रेक लेते रहें
लगातार काम करने से बचें। बीच-बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है।
9 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक ही अवस्था में न बैठें
काम करते समय एक ही अवस्था में न बैठें। आप काम के बीच में कमरे का एक चक्कर लगा सकते हैं।
10 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
लगातार वीडियो कॅाल से बचें
आप काम तब ही कर पाएंगे जब आप स्वस्थ रहेंगे, इसलिए इस समय लगातार वीडियो कॅाल से बचें। जरूरी हो तब ही वीडियो कॅाल करें। बेहतर है आप अपनी टीम से ई-मेल के द्वारा बातचीत करें।
11 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य का ध्यान रखें
इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काम का अधिक तनाव आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।
12 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पर्सनल और प्रोफेशनल वीडियो कॅाल में बैंलेस बनाएं
पर्सनल वीडियो कॅाल भी बहुत जरूरी है क्योंकि दोस्तों, रिश्तेदारों से बातचीत करने से हमारा मानसिक तनाव दूर होता है। इस समय पर्सनल वीडियो कॅाल के समय में प्रोफेशनल वीडियो कॅाल से दूर रहें। आपको पर्सनल और प्रोफेशनल वीडियो कॅाल में बैंलेस बनाना होगा।
छुट्टी के दिनों में न करें इलेक्ट्रॅानिक चीजों का प्रयोग
इस समय स्वस्थ रहने और वीडियो फटीग से बचने के लिए आप इस तरीके को अपना सकते हैं। छुट्टी के दिनों में इलेक्ट्रॅानिक चीजों से दूरी बनाने की कोशिश करें। अगर आप छुट्टी के दिन ऐसा नहीं कर पाएंगे तो प्रतिदिन कुछ समय इन चीजों से दूर रहें।