फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 1.0: भीड़ में फेस मास्क करेगा सुरक्षा, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सक्षम

Sun, 07 Jun 2020 08:29 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे जीवन पटरी में आना शुरू हो गया है।  पीछले कुछ समय से लोग घरों में कैद थे, इसलिए इस संक्रमण का खतरा कम था। लेकिन अब लोग काम-धंधे के सिलसिले में घर से बाहर निकलने लगे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस समय भी कोरोना का मामलों में कमी नहीं आई है, इसके मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक नए शोध के अनुसार फेस मास्क कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम है।

 
विज्ञापन

2 of 9
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई
फेस मास्क से कम होगा संक्रमण का खतरा
  • इस शोध के अनुसार अगर व्यक्ति ने फेस मास्क पहना हुआ है तो संक्रमण का खतरा कम होता है। जिन व्यक्तियों ने मास्क पहना होगा उन्हें इस वायरस से संक्रमण होने की संभावना बहुत कम है। अगर आप भी घर से बाहर जा रहे हैं तो फेस मास्क जरूर लगाएं।
 
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खुद के साथ दूसरे की सुरक्षा भी करता है मास्क
  • इस शोध में ये बात सामने आई है कि मास्क पहनने से सिर्फ अपनी नहीं हम दूसरे लोगों की भी सुरक्षा करते हैं। उदाहरण के लिए आपको बताते हैं, अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमण हो गया है और उसने मास्क पहना हुआ है तो ये वायरस उस व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए घर से बाहर मास्क लगाना जरूरी है।
 

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए साधारण मास्क सुरक्षित नहीं
  • इस शोध में ये भी बताया गया है कि मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए सिर्फ साधारण मास्क पहनना सुरक्षित नहीं है। मेडिकल से जुड़े लोगों को अच्छी क्वालिटी के मास्क पहनने चाहिए, क्योंकि ये लोग मरीजों के संपर्क में अधिक रहते हैं। मेडिकल से जुड़े लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन लोगों के लिए सिर्फ साधारण मास्क लगाना काफी नहीं होगा।
 
विज्ञापन

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम हो तो घर में भी पहने मास्क
  • एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अगर आपको सामान्य सर्दी-जुकाम हो रहा है तो घर में भी मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।


 
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मास्क के साथ इन बातों का रखें ध्यान
  • कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।


 
विज्ञापन

7 of 9
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते लोग - फोटो : PTI
सोशल डिस्टेंसिंग
  • घर से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। आफिस, बाजार हर जगह पर इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

 

8 of 9
साबुन और पानी से हाथ धोते रहें - फोटो : Pixabay
साफ-सफाई
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें। नियमित तौर पर समय-समय पर साबुन और पानी से हाथों को धोते रहें।
 
विज्ञापन

9 of 9
अनावश्यक भीड़ न लगाएं - फोटो : अमर उजाला
जरूरी हो तब ही घर से बाहर जाएं
  • इस समय अगर आपका घर से बाहर जाना जरूरी हो तब ही घर से बाहर जाएं। अनावश्यक भीड़ से इस वायरस के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें