प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्लाइमेट एंड बिजनेस की प्रवक्ता साराह ओलने ने बताया, 'मौजूदा समय में हम कोविड19 महामारी के खतरों से जूझ रहे हैं। हम सभी अपनी तरफ से एक-दूसरे को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और मास्क पहनकर रखना इसका एक हिस्सा है, लेकिन यह धरती को नुकसान पहुंचाने की कीमत पर नहीं होना चाहिए।' वो कहती हैं, 'यह बहुत स्पष्ट है कि सिंगल यूज मास्क से बेपनाह कचड़ा पैदा हो रहा है। सिंगल यूज मास्क के बजाय लोगों को री-यूजेबल मास्क इस्तेमाल करना चाहिए ताकि पर्यावरण को भी खतरा नहीं पहुंचे।'