प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिथाइल अल्कोहल क्या है?
अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के मुताबिक, मिथाइल अल्कोहल एक जहरीला पदार्थ है। इससे त्वचा, आंखों और फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। मिथाइल अल्कोहल के संपर्क में आने वाले लोगों को ये नुकसान पहुंचा सकता है। इसका उपयोग प्लास्टिक, पॉलिएस्टर और सॉल्वैंट्स के उत्पादन में किया जाता है। डॉक्टर कामथ बताते हैं, 'मिथाइल अल्कोहल आपकी त्वचा के अंदर जा सकता है, इससे नुकसान हो सकता है। अगर ये आंखों के संपर्क में आता है तो इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। साथ ही उसकी वजह से उल्टियां, सिर दर्द और ज्यादा संपर्क में आने से मौत तक हो सकती है।'
त्वचा रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. रिंकी कपूर कहती हैं, 'ये पता चला है कि कई व्यापारी सैनिटाइजर की बढ़ती मांग से मुनाफा कमाने के लिए नकली सैनिटाइजर बेच रहे हैं। ये नकली सैनिटाइजर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए लोगों को किसी भी दुकान से सैनिटाइजर खरीदते वक्त बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।'