फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus drug: दक्षिण कोरिया में इस दवाई ने किया कमाल, ठीक हो रहे कोरोना के मरीज

Mon, 13 Jul 2020 02:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक प्रयासरत हैं। वो लगातार रिसर्च कर रहे हैं और नई-नई दवाइयों और वैक्सीन के असर के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। कोरोना मरीजों में कई दवाइयों का असर तो सकरात्मक देखा भी गया है। इन्ही दवाइयों में से एक है रेमडेसिविर। यह दवा दक्षिण कोरिया में 'लाइफ सेविंग ड्रग' साबित होती दिख रही है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण कोरिया में हर तीन में से एक कोरोना मरीज को एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर देने के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अलग-अलग अस्पतालों में रेमडेसिविर दिए गए 27 मरीजों के पहले समूह के परिणामों की जानकारी दी। संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर क्वोन जून-वुक ने बताया कि इन मरीजों में से नौ की हालत में सुधार देखा गया जबकि 15 मरीजों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन तीन की हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस दवा पर अपने ताजा अपडेट में बायोटेक्नोलॉजी (जैव प्रौद्योगिकी) कंपनी गिलियड ने कहा कि एक विश्लेषण से पता चला कि रेमडेसिविर ने गंभीर रूप से बीमार कोरोना रोगियों में मौत के जोखिम को कम करने में मदद की है, लेकिन साथ ही कंपनी ने इसे लेकर आगाह भी किया कि दवा से होने वाले फायदे की पुष्टि के लिए सख्त क्लीनिकल ट्रायल की जरूरत थी। 

4 of 6
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
बता दें कि दक्षिण कोरिया में बहुत पहले ही इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई थी। कई अन्य देशों में सकरात्मक परिणाम देखे जाने के बाद दक्षिण कोरिया के एक सरकारी पैनल ने इस दवा को कोरोना मरीजों को देने का फैसला किया था। हालांकि किसी मरीज को एक दिन में इसकी एक ही खुराक देने की अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दक्षिण कोरिया के खाद्य और औषधि सुरक्षा मंत्रालय ने उस समय यह घोषणा की थी कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर मददगार और असरदार दवा है। अमेरिकी फूड एवं ड्रग प्रशासन ने भी मई महीने में इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दक्षिण कोरिया में सामान्य लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए एक दिन में एक खुराक, मध्यम लक्षणों वाले कोरोना मरीजों के लिए पांच खुराक और गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए 10 खुराक निर्धारित किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें