फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी महामारी से कम नहीं है चिकनगुनिया की बीमारी, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Fri, 28 Aug 2020 10:55 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिकनगुनिया एक ऐसी बीमारी है, जो पहली बार अफ्रीकी देश तंजानिया में फैली थी, लेकिन अब यही बीमारी किसी महामारी की तरह पूरी दुनिया में फैल चुकी है। इससे हर साल लोगों की मौतें होती हैं। दरअसल, कोरोना वायरस की तरह चिकनगुनिया बीमारी भी एक वायरस से फैलती है। इंसानों के शरीर में यह एडिस मच्छर के काटने से प्रवेश करता है। यह वायरस ठीक उसी लक्षण वाली बीमारी पैदा करता है, जिस प्रकार की स्थिति डेंगू में होती है और कई बीमारियों की तरह इस बीमारी का भी कोई इलाज नहीं है और ना ही इसके खिलाफ कोई टीका बना है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या-क्या हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिकनगुनिया के लक्षण 
  • अचानक तेज बुखार आना 
  • जोड़ों में दर्द 
  • मांसपेशियों में दर्द 
  • सिरदर्द, मतली 
  • थकान, त्वचा पर लाल चकते 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पीड़ित मरीज को सालों तक रह सकता है जोड़ों का दर्द 
  • चिकनगुनिया से पीड़ित ज्यादातर मरीज वैसे तो पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को जोड़ों का दर्द महीनों या कभी-कभी सालों तक रह सकता है। इसके अलावा कभी-कभी मरीज को आंखें और हृदय संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह वैसे लोगों के लिए अधिक गंभीर समस्या पैदा कर सकता है, जो उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड-प्रेशर के मरीज हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लक्षणों को समझने में कभी-कभी हो जाती है गलती 
  • अक्सर चिकनगुनिया से संक्रमित व्यक्तियों में हल्के लक्षण होते हैं या संक्रमण की ठीक से पहचान नहीं हो पाती है या कभी-कभी इस बीमारी के लक्षणों को डेंगू के लक्षण समझने की गलती भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिकनगुनिया से बचाव के उपाय 
  • अपने आसपास साफ-सफाई रखें 
  • मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं 
  • पूरी बाजू की शर्ट पहनें या हो सके तो अपने पूरे शरीर को ढंक कर रखें
  • मच्छरदानी लगाकर सोएं तो ज्यादा बेहतर है 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिकनगुनिया होने पर क्या करें? 
  • ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें 
  • तला-भुना खाने से बचें 
  • घर पर ही रहें और जितना ज्यादा हो सके आराम करें 
  • किसी भी तरह की दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें