ये है सेलिना की डाइट
सेलिना दिनभर में 6 से 8 बार हल्का भोजन लेती हैं, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार भूख नहीं लगती है। उनका मानना है, कम खाना खाने से हमारी बॉडी में खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और हम हेल्दी बने रहते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास फ्रेश जूस और अंडों के साथ करती हैं। इसके साथ ही वह नाश्ते में टोस्ट और सोया मिल्क भी लेना पसंद करती हैं। लंच में सेलिना मछली, चावल और सालाद लेती हैं।
फिटनेस का राज मॉर्निंग योगा
अक्सर कहा जाता है कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं।लेकिन चार बच्चें पैदा होने के बाद भी सेलिना ने खुद को जिस तरह से फिट रख है उससे हर महिला को उनसे इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।बता दें कि सेलिना अपनी फिटनेस का राज मॉर्निंग योगा को मानती हैं।वह दिन की शुरुआत ही योगा से ही करती हैं।सेलिना का कहना है कि योगा करने से हमारी बॉडी में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।यही वजह है कि सेलिना रोजाना 45 मिनट योगा करती हैं। योगा करने के लिए उन्होंने एक पर्सनल ट्रेनर भी रखा हुआ है, जो उन्हें योगा के प्रति मोटीवेट करता रहता है। इसके अलावा उन्हें डांस करना भी बेहद पसंद हैं।
डाइट प्लान
सेलिना ने बताया प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पति हमेशा उनके साथ रहते थे और उनके खाने से लेकर डॉक्टर तक का पूरा ध्यान वह रखा करते थे। प्रेग्नेसी के दौरान उन्होंने अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया था। वह अपने डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार काम करती थीं। उनके मार्निंग ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक हर एक मील का डाइट प्लान तय होता था।
सेलिना को अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ बीच पर मस्ती करते स्पॉट किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने फैंस के साथ टाइम टू टाइम अपनी तस्वीरें भी शेयर करती हैं। खास बात तो यह है कि उनके फैंस को भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है।