वजन घटाने और डाइटिंग को प्रभावी बनाने के लिए अगर आप किसी कारगर उपाय की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
हाल में शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में वजन घटाने में मददगार एक दिलचस्प उपाय खोज निकाला है।
पढ़ें - पेट की चर्बी घटाएंगे ये 5 आसान उपाय, पुरुषों के लिए
एपेटाइट जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो दिमाग को तेज बनाने के लिए खेले जाने वाले ब्रेन गेम्स या पहेलियां, डाइटिंग को कारगर बनाने में काफी अहम हैं।
पढ़ें - मोटापे से होने वाला ऐसा खतरा नहीं जानते होंगे आप
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में प्रतिभागियों को टेट्रिस नामक कंप्यूटर गेम खिलाया और पाया कि इस दौरान खाने के प्रति उनकी इच्छा में 24 प्रतिशत की कमी आई।
अब अगर बोरियत के पलों में आपकी कुछ मीठा या फैटी खाने की इच्छा होती है तो भूख भूलने का यह उपाय आजमाकर तो देखें।