नीले रंग की आंखों की चाहत हर किसी की होती है और खूबसूरती का पैमाना है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये एक गंभीर जानलेवा बीमारी के खतरे का संकेत भी है।
शोध कहते हैं कि गोरे रंगत वाले जिनकी आंखे नीली या हरी होती हैं उन्हें आंखों के कैंसर का खतरा रहता है।
50 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों का इसका खतरा ज्यादा होता है। खासतौर से जिनका रंग गोरा है। इनकी आंखों का रंग नीला या फिर हरा होता है। धूप में ज्यादा समय बिताएं तो उन्हें कैंसर का खतरा दोगुना होता है।
शोध के हिसाब से आंख का कैंसर यानि यूवियल मेलोनोमा वैसे को बहुत कम लोगों में पाया जाता है लेकिन ये आगे होने वाले खतरों के लिए एक आधार बनेगा।
नीले रंग की आंखें है तो धूप थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही आंखों का ख्याल ज्यादा से ज्यादा रखें।