फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता है कितना जरूरी?

Thu, 18 Aug 2016 08:49 AM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
आठ से नौ घंटे की नींद पूरी होने के बाद सुबह उठने पर पेट खाली रहता है क्योंकि रात का खाना खाए हुए काफी समय हो चुका होता है। ऐसे में काफी देर तक खाली पेट रहना कई सारी दिक्कतें पैदा करता है। इसलिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन


अच्छा संतुलित नाश्ता करने से शरीर को जरूरी तत्व जैसे की फाइबर, विटामिन और मिनिरल मिलते हैं। असल में एक अच्छा संतुलित नाश्ता पूरे दिन में एक चौथाई से एक तिहाई ऊर्जा देता है।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शरीर को समय पर भोजन नहीं मिलता तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे कई सारी समस्याएं हो जाती हैं। मेटाबॉलिज्म की दर कम होने से वजन बढ़ता है। मोटे हो जाने के डर से स्कूल जाने वाली करीब 20 प्रतिशत किशोर लड़कियां सुबह का नाश्ता नहीं करती।
विज्ञापन


नाश्ता नहीं करने से थका हुआ महसूस करते हैं जिससे कुछ लोगों को चिड़चिड़ाहट भी हो जाती है।  नाश्ते में अनाज, दालें, सूखे मेवे ,दूध और दूध से बनी चीजें, मांस या अंडा, सब्जी और फलों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें