फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, आपको भी हो सकती है पाइल्स की समस्या, पहचानें बवासीर के लक्षणों को

Fri, 27 Dec 2019 05:56 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी भी बीमारी की सबसे बड़ी वजह प्रकृति के खिलाफ जीवन जीना होता है। खासकर बवासीर की समस्या भी इसी वजह से होती है। इस रोग का हमारे पाचन क्रिया से विशेष संबंध होता है। अगर पाचन क्रिया में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने की वजह से अक्सर मल त्याग करते समय जोर लगाना पड़ता है और इसकी वजह से बवासीर की शिकायत हो जाती है। ये बीमारी एक बार ठीक होने के बाद दोबारा फिर से हो जाती हैं। ऐसे में बवासीर से ग्रस्त लोगों को अपने खान-पान पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। हालांकि इस बीमारी में खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं बवासीर में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बवासीर होने के कारण
  • कब्ज रहना
  • एक ही स्थिति में बैठे रहना
  • ज्यादा देर तक खड़े रहना
  • मोटापा
  • शौच करते समय दबाव डालना
  • फाइबर की कमी
  • अनुवांशिक कारण
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बवासीर में ना खाएं ये चीजें

फास्ट फूड से बनाएं दूरी
बवासीर से पीड़ित लोगों को फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि आप कुछ फलों और सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करें। पाइल्स की समस्या से निजात पाने के लिए पत्तागोभी, चुकंदर, टमाटर आदि चीजों को खाना फायदेमंद हो सकता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लाल या हरी मिर्च

पाइल्स की समस्या होने पर किसी भी तरह के मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। मिर्च खाने से बवासीर के जख्म कम नहीं होते हैं। यही नहीं मिर्च खाने से भर चुके बवासीर के जख्म फिर से सक्रिय हो जाते हैं। मिर्च के अलावा चटपटा, गर्म मसाला, तीखा खाना भी नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाहर का खाना

पाइल्स से पीड़ित लोगों को बाहर का खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि बाहर के खाने में मिर्च, नमक और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। बाहर के अस्वस्थ खाने से बवासीर का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ दर्द भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बवासीर के लक्षण

गुदा के पास एक दर्दनाक सूजन या गांठ महसूस होना।

मल त्याग के दौरान ब्लीडिंग होना।

गुदा से एक बलगम जैसा स्राव निकलना।

गुदा क्षेत्र में खुजली, जो लगातार या रुक रुक कर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें