बच्चों को 9 महीने के बाद ही बादाम पाउडर खिलाना शुरू करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- बच्चों को बादाम पाउडर खिलाने की सही उम्र
बच्चों को 9 महीने के बाद ही बादाम पाउडर खिलाना शुरू करना चाहिए। जब आप बच्चों को बादाम पाउडर खिलाना शुरू करेंगे तो शुरुआत में कम मात्रा में ही उन्हें बादाम पाउडर खिलाएं। अगर बच्चों को इसका सेवन करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है तो बादाम पाउडर की मात्रा बढ़ा दें।
आप प्रतिदिन तीन चम्मच बादाम पाउडर बच्चों को खिला सकते हैं, पर इस बात का ध्यान रखें कि शुरुआत एक चम्मच से ही करें। अगर आपके बच्चे को बादाम पाउडर का सेवन करने से कोई परेशानी हो रही है तो डॅाक्टर से सलाह ले लें।