पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। कुछ लड़कियों के पेट में इतना ज्यादा दर्द होता है कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। जिसका सीधा असर हमारे काम पर पड़ता है। बता दें कि दर्द की वजह ठीक से खान-पान नहीं करना भी हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ ऐसे टिप्स जिसे पीरियड्स के दौरान अपनाने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है।