फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ट्रेनिंग से करें तौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत से ज्यादा व्यायाम भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं हैं। कई बार खुद को फिट रखने की धुन में हम इतना वर्कआउट करते हैं कि ओवर ट्रेनिंग का शिकार कब हो जाते हैं, हमें खुद नहीं पता पड़ पाता है। ऐसे में कई बार तो हमें यह भी पता नहीं चल पाता कि हम कब जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने लगते हैं।
विज्ञापन


कैसे पहचानें ओवर ट्रेनिंग?
ओवर ट्रेनिंग पकड़ने का सबसे आसान तरीका है अपनी नब्ज की जांच कर लें। अगर सुबह के समय आपकी पल्स दस या उससे अधिक है तो आप ओवर ट्रेनिंग का शिकार हैं। इसके अलावा अचानक से आपका वजन बढ़ने लगे, बहुत अधिक आलस आए, वर्कआउट करने का मन न करे, जल्दी थक जाएं या जोड़ों में दर्द हो तो इन्हें भी ओवर ट्रेनिंग के लक्षण मान सकते हैं।

ओवर ट्रेनिंग सिंड्रोम
जरूरत से ज्यादा व्यायाम भी अपनेआप में एक बीमारी है। ओवर ट्रेनिंग सिंड्रोम के कोई भी लक्षण अगर आपको पता पड़ते हैं तो इन्हें हल्के में न लें बल्कि धीरे-धीरे अपने व्यायाम को कम करें। हो सके तो वीकेंड पर व्यायाम न ही करें।
विज्ञापन


इसके बावजूद अगर आपको बुखार के साथ जोड़ो में दर्द हो रहा है तो पहेल किसी डॉक्टर से संपर्क करें और तुरंत उपचार करवाएं। ध्यान रहे कि व्यायाम आपके शरीर को फिट बनाने के लिए है न कि आप के शरीर पर बोझ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें