फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठिया के मरीज इन चीजों से करें परहेज, बढ़ सकती है परेशानी

Fri, 04 Sep 2020 08:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गठिया की समस्या में जोड़ों में तेज दर्द, चलने और उठने-बैठने में परेशानी होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गठिया की समस्या काफी खतरनाक होती है। गठिया के मरीजों को कभी- कभी असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। गठिया की समस्या में जोड़ों में तेज दर्द, चलने और उठने-बैठने में परेशानी होती है। गठिया की समस्या में खान-पान का ध्यान रखने से असहनीय दर्द से बचा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गठिया के मरीजों को किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का परहेज करने से गठिया के मरीजों को काफी राहत मिलती है। अगली स्लाइड्स में जानिए गठिया के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
गठिया के मरीजों को फ्रिज में रखी हुई दही का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ठंडी चीजों से परहेज करें
  • गठिया के मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करना गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गठिया के मरीजों को फ्रिज में रखी हुई दही, खट्टी और ठंडी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आइसक्रीम, कुल्फी और बर्फ से तैयार चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अधिक प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करें
  • गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। अधिक प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 6
गठिया के मरीजों को डीप फ्राइड भोजन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डीप फ्राइड भोजन से परहेज करें
  • गठिया के मरीजों को डीप फ्राइड भोजन से परहेज करना चाहिए। गठिया के मरीजों के लिए घी या तेल में तलकर तैयार की गई खाद्य वस्तुओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मैदा से परहेज करें
  • गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मैदा से बनी चीजों का अत्यधिक सेवन करने से फैट बढ़ने के साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या भी हो सकती है। गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गठिया के मरीजों को अखरोट के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अखरोट के सेवन से परहेज करें
  • गठिया के मरीजों को अखरोट के सेवन से परहेज करना चाहिए। अखरोट का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। गठिया के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें